सिकरहना नदी से तैरता शव बरामद, डूबने से हुई मौत

गोपालपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोघाघाट के समीप से सिकरहना नदी में तैरते हुए शव को बरामद किया है.

सिकटा. गोपालपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोघाघाट के समीप से सिकरहना नदी में तैरते हुए शव को बरामद किया है. शव की पहचान साठी थाना क्षेत्र के लछनौता गांव निवासी वचन चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र सुदर्शन चौधरी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को अपने भैंस को सिकरहना नदी में में धोने के बाद नदी पार करा रहा था. इसी बीच इसकी मौत नदी में डूबने से हो गई. इस घटना को लेकर परिजनों ने साठी थाने में आवेदन दिया था. शव की काफी खोजबीन की गई. इसके बाद भी शव नहीं मिला. गुरुवार की सुबह लोगों ने सिकरहना नदी में शव को तैरते हुए देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों ने इस मामले को लेकर साठी थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >