शिक्षक दिवस पर 95 शिक्षक सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर शहर के नवाबगंज स्थित झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यालय का उदघाटन किया गया

शिक्षक समाज के नवनिर्माता होते हैं : सांसद 5हैज34में- झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल संबोधित करते हजारीबाग. शिक्षक दिवस के मौके पर शहर के नवाबगंज स्थित झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यालय का उदघाटन किया गया. मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव सहित कई अतिथि पहुंचे. सांसद ने अपने स्तर पर शिक्षक संघ को हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा शिक्षक समाज के नवनिर्माता हैं. शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लिए शिक्षकों की भूमिका अग्रणी है. जिला अध्यक्ष विजय मसीह के स्वागत भाषण के बाद शुरू कार्यक्रम में सभी 16 प्रखंडों के लगभग 95 शिक्षकों को मैट्रिक परीक्षा 2025 में बेहतर एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. 50 से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों के संघ से जुड़ने पर उनका स्वागत किया गया. सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव ने एक-एक शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रवींद्र कुमार चौधरी ने किया. कार्यक्रम में देर शाम तक अतिथि पहुंचते रहे. संघ से जुड़े शिक्षकों ने अपने वेतन के पैसे खर्च कर कार्यालय भवन को दुल्हन की तरह सजाया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित अन्य 47 कार्यकारिणी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >