बीपीएससी से चौथे चरण में करीब 3,300 शिक्षक शिक्षिकाओं की जिले में बहाली

बीपीएससी द्वारा चौथे चरण में जिले में कुल करीब 3300 शिक्षक शिक्षिकाओं की बहाली की जाएगी.

रवि ””रंक””, बेतिया

बीपीएससी द्वारा चौथे चरण में जिले में कुल करीब 3300 शिक्षक शिक्षिकाओं की बहाली की जाएगी. इससे संबंधित प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रिक्तियों ब्यौरा बुधवार यानि आज ही देर शाम तक शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा. इसकी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय के जानकार सूत्रों ने दी है.जिला शिक्षा कार्यालय के जानकार सूत्रों ने बताया है कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के स्तर पर सर्वाधिक करीब डेढ़ हजार रिक्तियां चिन्हित की गईं हैं. इसकी प्रकार वर्ग 9-10 और 6 से 8 वीं तक पढ़ाई वाले स्कूलों के लिए करीब 600- 600 रिक्तियों को चिन्हित किया गया है. वहीं पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई वाले प्राइमरी स्कूलों में सबसे कम मात्र करीब 400 रिक्तियां चिन्हित की गईं हैं. जिसका विस्तृत ब्यौरा शिक्षा विभाग को आज ही देर शाम को भेजे जाने को लेकर वाली रिक्तियों के ब्यौरा को फाइनल टच दिया जा रहा है. शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा कार्यालय के जानकार सूत्रों ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा में अगले दो से तीन दिनों में ही राज्य भर में प्राप्त रिक्तियों का विस्तृत ब्यौरा बीपीएससी को शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा.इसके बाद बीपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर के चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. यहां उल्लेखनीय है कि सूबे के शिक्षा मंत्री के स्तर से टीआरई – 4 के चालू सितंबर माह के अंत तक में अधिसूचना जारी कर दिए जाने की जानकारी दी गई थी.इसको लेकर पश्चिम चंपारण के अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >