261 किशोरियों को लगाया गया एचपीवी के टीका

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के चार विद्यालयों में शिविर लगाकर 261 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया

बेलहर. स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महाभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के चार विद्यालयों में शिविर लगाकर 261 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया. इस क्रम में मध्य विद्यालय डुमरिया में 64, मध्य विद्यालय रामनगर में 48, मध्य विद्यालय बारा में 36 व अपोलो पब्लिक स्कूल साहबगंज में 113 किशोरियों का टीकाकरण किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजीव कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक भारत भूषण चौधरी, बीसीएम मोहम्मद नजमुद्दीन, समरेश कुमार, एएनएम मोनिका कुमारी, शोभा सिंह, क्रांति कुमारी, रीता रंजन सिंह, खुशबू कुमारी, सरिता कुमारी, बीएमसी सुनील कुमार राय आदि टीकाकरण अभियान में शामिल थे. इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत एचपीभी टीकाकरण 9 वर्ष से 14 वर्ष की किशोरियों को दिया जा रहा है, जिससे महिलाओं में होने वाली कई प्रकार की कैंसर की संभावनाओं को रोकने में मदद करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >