पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मध्य विद्यालय जगतपुर में चोरी की. चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखे गये 22 बोरे चावल, खाना पकाने के बर्तन और अन्य कीमती सामान चुरा लिये. चोरी की घटना का पता बुधवार सुबह चला. यह खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पंजवारा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना मिली है और मामले की जांच जारी है. बताया कि अभी तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. शिकायत के बाद ही पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
