छापेमारी में 168 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर बरहट व मलयपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 168 बोतल विदेशी शराब जब्त की है.

बरहट . गुप्त सूचना के आधार पर बरहट व मलयपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल 168 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. मलयपुर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए कटौना बाइपास रोड से एक तस्कर को दबोचा. गिरफ्तार युवक की पहचान चिंटू सिंह उर्फ बिट्टू (निवासी – राठौड़ टोला, मलयपुर) के रूप में की गयी है. उसके पास से 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की पूछताछ जारी है.

भलुका गांव में दुकान व खेत से 158 बोतल शराब जब्त

बरहट थाना क्षेत्र के भलुका गांव में एक बंद दुकान व खेत से 158 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि उक्त दुकान गांव के रोहित गोस्वामी की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में कम उम्र के लड़कों की भी संलिप्तता है, जो आसान पैसे के लालच में गलत रास्ते पर चल पड़े हैं. बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. वहीं मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई की जा रही है. इस संयुक्त कार्रवाई में बरहट और मलयपुर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार, मंतोष कुमार, एएसआई प्रेमरंजन राय समेत पुलिस बल शामिल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >