कुरसेला थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब पीने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. शराब पीने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. कुरसेला थाना पुलिस शराब बिक्री व शराब पीने वाले के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है. जिससे शराब पीने वाले पुलिस गिरफ्त में आ रहे है. छापेमारी अभियान चलाकर दस शराबियों को किया गिरफ्तार प्राणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शराब बंदी कानून को लेकर संध्या ग़श्ती के दौरान सघन छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें शराब के नशे में दस लोगों को गिरफ्तार कर तथा मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
