बाइक व ऑटो की टक्कर में 10 लोग घायल

बाइक व ऑटो की टक्कर में 10 लोग घायल

गढ़वा. गढ़वा-चिनिया मार्ग पर पेशका गांव के पास बुधवार को बाइक व ऑटो की टक्कर में 10 लोग घायल हो गये. घायलों में मोटरसाइकिल सवार तीसरटेटूका गांव निवासी जगमोहन भुइंया, शिवशंकर भुईंया व ऑटो पर सवार टेटुका गांव निवासी विगन राम भुइंया, रामधारी पांडेय, तसरार का कुतबुद्दीन अंसारी आदि शामिल हैं. इसमें बिगन राम, जगमोहन भुइंया, कुतबुद्दीन अंसारी, शिवशंकर भुईंया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में ऑटो चालक कुतबुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह गढ़वा से अपने ऑटो पर आठ सवारी बिठाकर तसरार गांव जा रहा था, इसी दौरान पेशका गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास ऑटो रोकर वह सवारी से किराया ले रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से नशे में धुत बाइक सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >