29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

KBC 14 Updates: इस सवाल का जवाब देकर करण ने जीते 50 लाख रुपये

सोनी टीवी के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को इस सीजन की पहली करोड़पति कोल्हापुर की कविता चावला के रूप में मिली. उन्होंने सभी सवालों के जवाब बड़े ही शानदार तरीके से दिये. उन्होंने 1 करोड़ जीतने के बाद आखिरी सवाल पर शो क्विट कर दिया क्योंकि वो इसका जवाब नहीं जानती थीं और कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहती थीं. वहीं आज हॉट सीट सूरज नायर हैं. वो दिल्ली से हैं और एक आईटी प्रोफेशनल हैं. देखना दिलचस्प होगा कि वो यहां से कितनी रकम जीतकर जाते हैं. यहां देखें लाइव अपडेट....

लाइव अपडेट

75 लाख के सवाल पर करण ने क्विट किया शो

इस सवाल का जवाब देकर जीते 50 लाख

प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्सऔर रे ईम्स ने भारत को अपनी यात्रा के बाद किस दैनिक वस्तु का वर्णन 'द ग्रेटेस्ट, द मोस्ट ब्यूटीफुल' के रूप में किया गया था?

बाल्टी

लोटा

बेलन

चूड़ी

सही जवाब है- लोटा

ओलंपिक खेलों के किस संस्करण में महेश भूपतिऔर लिएंडर पेस ने रॉजर फेडरेर और यीव अलेग्रो को युगल प्रतिस्पर्धा में हराया था?

अटलांटा 1996

सिडनी 2000

एंथेस 2004

बीजिंग 2008

सही जवाब है- एंथेस 2004

2022 में, किस भारतीय राष्ट्रवादी को लंदन के 72वें ऐनर्ले पार्क में उनके पूर्व निवास में ब्लू ल्पैक से सम्मानित किया गया था? 

बदरुद्दीन तैयबजी

दादाभाई नौरोजी

श्री ऑरोबिन्दो

महात्मा गांधी

सही जवाब है- दादाभाई नौरोजी

शोभा थरूर श्रीनिवासन की पुस्तक 'प्रिंस विथ अ पेंटब्रश' किस व्यक्ति की कहानी है?

मुहम्मद शाह रंगीला

भूपेन खबर

अबनिन्द्रनाथ टैगोर

राजा रवि वर्मा

सही जवाब है- राजा रवि वर्मा

इस सवाल का जवाब देकर जीते 3 लाख 20 हजार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौनथे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था? 

सौरव गांगुली

एमएस धोनी

राहुल द्रविड़

विराट कोहली

सही जवाब है- राहुल द्रविड़

'सुशासन दिवस' 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष किस पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर मनाया जाता है? 

श्री एबी वाजपेयी

श्री वीपी सिंह

मोरारजी देसाई

श्री आईके गुजराल

सही जवाब है- श्री एबी वाजपेयी (अटल बिहारी वाजपेयी)

नि-क्षय बीमारी को समाप्त करने में सहायता करने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित द्वारा संचालित एकवेब पोर्टल हैं? 

पोलियो

यक्ष्मा

एड्स

मलेरिया

सही जवाब है- यक्ष्मा

पाक, मलक्का और जिब्राल्टर जैसे नामों को इनमें से क्या चीज जोड़ती है? 

सभी जलडमरूमध्य हैं

यूनाइट किंगडम के क्षेत्र हैं

सभी सागरों के नाम हैं

ब्रिटिश अधिकारियों के नाम पर हैं

सही जवाब है- सभी जलडमरूमध्य हैं

माना जाता है वाराणसी में दशाश्वमेध घाट का नाम ऐसा इसलिए पड़ा क्योंकि भगवान ब्रह्माजी ने वहां किस जानवर की दस बलि दी थी?

गाय

बकरी

घोड़ा

हाथी

सही जवाब है- घोड़ा

इनमें से कौन मक्खन को साफ करने से प्राप्त होता है?

दही

छाछ

घी

पनीर

सही जवाब है- पनीर

एक भारतीय राज्य जिसकी राजधानी रायपुर है, उसके नाम को आप किस संख्या से जोड़ सकते हैं?

9

36

27

45

सही जवाब है- 36

आमतौर पर आपको इनमें से किसमें गद्दाऔर तकिया मिलेगा? 

बेड

बुकशेल्फ

डाइनिंग टेबल

सही जवाब है- बेड

कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट पर करण

करण एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं. वो एक किसान भी हैं. उनके पापा का सपना था कि किसानी तो छोड़नी नहीं है लेकिन इसके साथ साथ दुनिया के साथ चलना भी है. चार साल केमिकल कंपनी में काम किया.

शहनाई बजना से इसमें से किस घटना के होने का बोध होता है?

A विवाह

B स्नातक पूर्ण

C बच्चे का जन्म

D सेवानिवृति

सही जवाब है- विवाह

गुलेल का ढांचा आमतौर पर अंग्रेजी वर्णमाला के किस अक्षर से मिलता-जुलता है?

O

Q

J

Y

सही जवाब है- Y

किसी क्रिकेट टीम के समर्थकों को इनमें से क्या कहा जाता है‍?

A. विंडोज

B. डोर्स

C. फैंस

D. टैप्स

सही जवाब है- फैंस

आरती बजाज हॉट सीट पर

पंजाब की रहनेवाली आरती बजाज हॉट सीट पर है. वो सीनियर बैंक मैनेजर हैं.

इस सवाल का दिया गलत जवाब

इनमें से किस हिंदू देवता के पास गन्ने से बना धनुष और फूलों से बने तीर थे?

A. कामदेव

B. भगवान गणेश

C. वायुदेव

D. वरुणदेव

सही जवाब है- कामदेव

2022 आईपीएल में पर्पल कैप किसने जीता है? 

A. जॉस बटलर

B. राशिद खान

C. युजवेंद्र चहल

D. ट्रेंट बोल्ट

सही जवाब है- युजवेंद्र चहल

इनमें से कौन सा जिला महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में हैं?

A रायगढ़

B नाशिक

C सातारा

D यवतमाल

सही जवाब है- यवतमाल

अगस्त 2022 में, असम के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई 'विद्या रथ ऑन व्हील्स' परियोजना के रिक्त स्थान में कौन सा शब्द आयेगा?

A पैलेस

B हॉस्पिटल

C स्कूल

D रेस्टोरेंट

सही जवाब है- स्कूल

इनमें से कौन सी मिठाई महाराष्ट्र में पारंपरिक रूप से होली पर खाई जाती है?

A पूरन पोली

B श्रीखंड

C मोदक

D रसगुल्ला

सही जवाब है- पूरन पोली

जर्सी, इकबाल और लगान जैसी फिल्मों की कहानियां मुख्यत किस खेल के इर्दगिर्द है?

A फील्ड हॉकी

B फुटबॉल

C तैराकी

D क्रिकेट

सही जवाब है- क्रिकेट

भुगतानऐप के माध्यम से भुगतान करने के बाद से ग्राहक को पुरस्कार के रूप में लौटाई जाने वाली राशि क्या कहलाती है?

A ड्रॉबैक

B कैशबैक

C फीडबैक

D सेटबैक

सही जवाब है- कैशबैक

इनमें से किस गतिविधि के लिए आपका डम्बेल उपयोग करने की सबसे अधिक संभावना है? 

A पढ़ने के लिए

B गाने के लिए

C व्यायाम करने के लिए

D खाने के लिए

सही जवाब है- व्यायाम करने के लिए

हॉट सीट पर अनिकेत शंकर पाटिल 

50 हजार के इस सवाल पर छोड़ा शो

जो उत्तर और दक्षिण भारत कीशैलियों को मिलाती है, 'बेसर' वास्तुकलाशैली का नाम किस जानवर के लिए संस्कृत शब्द से आता है?

A गाय

B गिलहरी

C खच्चर

D भेड़

सही जवाब है- खच्चर

अगस्त 2022 तक के संदर्भ में, भारत में इनमें से किस पद पर आसीन व्यक्ति का अंतिम नाम 'मुर्मू' है? 

A उपराष्ट्रपति

B ओडिशा के गवर्नर

C अटॉर्नी जनरल

D नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक

सही जवाब है- नियंत्रक एवं महालेखा-परीक्षक

महात्मा गांधी के पिता, करमचंद गांधी इनमें से किस रियासत के दीवाने थे?

A नवानगर

B अलवर

C राजकोट

D बड़ौदा

सही जवाब है- राजकोट

इनमें से किस भारतीय क्रिकेटर ने एक से अधिक टीमों के लिए रणजी ट्रॉफी खेला है?

A सौरव गांगुली

B एमएस धोनी

C सचिन तेंदुलकर

D राहुल द्रविड़

सही जवाब है- एमएस धोनी

मौर्य काल के दौरान उत्तरपथ के नाम से प्रचलित संरचना का लोकप्रिय अंग्रेजी नाम क्या है?

A ग्रैंड ट्रंक रोड

B राइस रूट

C स्पाइस रूट

D टी हॉर्स रोड

सही जवाब है- ग्रैंड ट्रंक रोड

23 जनवरी, जो पराक्रम दिवस केरूप में मनाया जाता है, 2022 में उस दिन किसकी होलोग्राम की प्रतिमा का उद्घाटन इंडिया गेट पर किया गया था?

A नेताजी सुभाष चंद्र बोस

B महात्मा गांधी

C लाल बहादुर शास्त्री

D जवाहरलाल नेहरू

सही जवाब है- नेताजी सुभाष चंद्र बोस

आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क कम्यूटेशनल नेटवर्क होते हैं जो मानव शरीर के किस अंग के कार्यो की नकल करते हैं?

A हृदय

B गुर्दे

C मस्तिष्क

D पेट

सही जवाब है- मस्तिष्क

महावीर सिंह फोगाट की अधिकृत जीवनी का नाम क्या है, जाे उनके खेल से जुड़े स्थान का भी नाम है?

A मैदान

B अखाड़ा

C स्टेडियम

D ट्रैक

सही जवाब है- अखाड़ा

महाभारत के इन पात्रों में से कौन ऋषि भारद्वाज के पुत्र हैं?

A घटोत्कच

B युधिष्ठिर

C अभिमन्यू

D द्रोणाचार्य

सही जवाब है- द्रोणाचार्य

सड़क पर वाहनों की संख्या और वेबसाइट पर आने वालों की संख्या के लिए कौन सा शब्द समान है?

A सिग्नल

B ट्रैफिक

C हॉर्न

D ड्राइवर

सही जवाब है- ट्रैफिक

कौन सा ऐसा एकमात्र देश है, जिसके नाम पर एक महासागर है?

A जर्मनी

B भारत

C दक्षिण अफ्रीका

D संयुक्त राज्य अमेरिका

सही जवाब है- भारत

इनमें से कौन सा व्यंजन आमतौर पर सांभर और चटनी के साथ परोसा जाता है?

A आलू पराठा

B समोसा

C डोसा

D बिरयानी

सही जवाब है- डोसा

सूरज नायर हॉट सीट पर

सूरज नायर दिल्ली से हैं और एक आईटी प्रोफेशनल हैं.

इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

इनमें से कौन वर्ष 1996 में भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे?

A. श्री पीवी नरसिम्हा राव

B. श्री एचडी देवेगौंड़ा

C. श्री अटल बिहारी वाजपेयी

D. श्री आईके गुजराल

सही जवाब है- श्री आईके गुजराल

इस सवाल का जवाब देकर जीते तीन लाख बीस हजार

2022 में ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय मूल की संगीतकार, फाल्गुनी शाह का मंच नाम क्या है?

A. फालू

B. गुनी

C. फाशा

D. फॉल

सही जवाब है- फालू

इनमें से कौन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेली है?

A.तान्या भाटिया

B. स्नेह राणा

C. मनिका बत्रा

D. पूजा वस्त्राकर

सही जवाब है - मनिका बत्रा

एक शिकारी का बाण उनके पैर में लगने के बाद भगवान विष्णु के किस अवतार का अंत हुआ था?

A. भगवान श्री कृष्ण

B. वामन

C. वराह

D. भगवान नरसिंह

सही जवाब है- भगवान श्री कृष्ण

पूर्वी घाट इनमें से किस राज्य से होकर गुजरता है?

A. गुजरात

B. आंध्र प्रदेश

C. राजस्थान

D. केरल

सही जवाब है - आंध्र प्रदेश

ज्ञानपीठ पुरस्कार को लेकर पूछा सवाल

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं को किस देवी की मूर्ति प्रदान की जाती है, जिनको वाग्देवी भी कहा जाता है?

A. देवी लक्ष्मी

B. देवी दुर्गा

C. देवी सरस्वती

D. देवी पार्वती

सही जवाब है- देवी सरस्वती

शतरंज को लेकर पूछा सवाल

एक शतरंज का मोहरा जो सभी दिशाओं में कई वर्गोे तक चल सकता है, और कैरम में लाल रंग की गोटी, दोनों का अंग्रेजी नाम क्या है?

A. प्रिसेंस

B. किंग

C. प्रिंस

D. क्वीन

सही जवाब है- क्वीन

सोशल मीडिया को लेकर पूछा सवाल

सोशल मीडिया और टेक्स्ट मेसेजिंग में उपयोग किया जाने वाला संक्षिप्त शब्द 'टीबीएच' आमतौर पर इनमें से क्या होता है?

A. टू बी हिलैरियस

B. टू बी ऑनेस्ट

C. टू बी हर्ट

D. टू बी हंग्री

सही जवाब है- टू बी ऑनेस्ट

हस्ताक्षर को लेकर पूछा सवाल

इनमें से किस शब्द हस्ताक्षर भी होता है

A. ऑटोग्राफ

B. फोटोग्राफ

C. कोरियोग्राफ

D. लिथोग्राफ

सही जवाब है- ऑटोग्राफ

आराध्या के लिए कैसे समय निकालते हैं?

वैष्णवी ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि, अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच वो अपनी पोती आराध्या बच्चन के लिए समय कैसे समय निकालते हैं. सेट से जुड़े एक सूत्र ने होस्ट के हवाले से कहा, "बिग बी ने इस दौरान कहा कि वो अपनी पोती के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं. वो सुबह 7-7.30 बजे काम पर जाते हैं और आराध्या 8-8:30 बजे स्कूल जाती है. वो दोपहर को 3 या 4 बजे घर वापस आती है और फिर उसे अपनी मां के बताए गए अन्य कामों के साथ अपना होमवर्क भी करना पड़ता है.

सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स हैं वैष्णवी

वैष्णवी इस सीजन में अब तक आने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. वैष्णवी एक कंटेंट राइटर है, जो देहरादून, उत्तराखंड के पहाड़ी और खूबसूरत क्षेत्र से एक ऑनलाइन न्यूज साइट के लिए काम करती हैं. ये उत्साही और यंग लड़की बड़ी सटीकता के साथ एक गेम खेलेंगी, जिसे होस्ट अमिताभ बच्चन सराहेंगे.

इस सवाल का जवाब देकर कविता चावला ने जीते 1 करोड़

अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था?

A. चूहा

B. खरगोश

C. कछुआ

D. चिंपाजी

सही जवाब है- कछुआ

इस सवाल पर छोड़ा शो

वहीं उन्होंने 7.5 करोड़ के सवाल पर क्विट कर दिया. उन्होंने यह कहते हुए इस सवाल पर गेम छोड़ दिया कि वो इस खेल के बारे में कम जानती है. जानें कौन सा था वो सवाल...

प्रथम श्रेणी पदार्पण पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के विरुद्ध यह उपलब्धि हासिल की थी?

A. सर्विसेज

B. आंध्र

C. महाराष्ट्र

D. सौराष्ट्र

सही जवाब है- आंध्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें