Clothes Hanger Hacks: हर कोई चाहता है कि उसकी अलमारी साफ, सुंदर और व्यवस्थित दिखे. लेकिन कई बार अच्छे से प्रेस किए हुए कपड़े भी हैंगर से फिसलकर नीचे गिर जाते हैं. इससे कपड़ों में सिलवटें पड़ जाती हैं और अलमारी भी बिखरी हुई नजर आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां बताए गए 3 आसान तरीके आपकी इस रोज की परेशानी को मिनटों में दूर कर सकते हैं.
सही हैंगर का करें इस्तेमाल
सबसे पहले ऐसे हैंगर चुनें जिनके दोनों किनारों पर छोटे हुक या हल्का उठा हुआ हिस्सा बना हो. अगर आपके कपड़ों में स्ट्रैप है, तो उसे इन हुक में फंसा दें. इससे कपड़ा अपनी जगह पर टिका रहेगा और नीचे नहीं गिरेगा. यह तरीका खासकर टॉप, कुर्ती, गाउन और ड्रेस के लिए बहुत काम आता है.
हर कपड़े के लिए अलग हैंगर चुनें
एक ही हैंगर पर कई कपड़े टांगने की आदत छोड़ दें. ज्यादा वजन होने पर कपड़े आसानी से फिसल जाते हैं. हल्के कपड़ों के लिए वेलवेट वाले हैंगर और भारी कपड़ों के लिए मजबूत हैंगर का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े अच्छी तरह टिके रहते हैं और अलमारी भी ज्यादा व्यवस्थित दिखती है.
रबर बैंड की आसान ट्रिक अपनाएं
अगर आपके पास साधारण प्लास्टिक या स्टील का हैंगर है, तो उसके दोनों सिरों पर एक एक मोटा रबर बैंड लपेट दें. रबर की पकड़ कपड़ों को फिसलने नहीं देती. यह आसान और सस्ता तरीका है, जिसे आप घर में मौजूद सामान से ही अपना सकती हैं.
अलमारी को हमेशा रखें व्यवस्थित
समय समय पर अलमारी की सफाई करें और जरूरत के हिसाब से कपड़ों को अलग अलग रखें. रोज पहनने वाले कपड़ों को सामने रखें और कम इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को अलग जगह रखें. इससे कपड़े निकालना आसान होगा और अलमारी हमेशा साफ नजर आएगी.
इन आसान ट्रिक्स से मिलेगा फायदा
इन छोटे छोटे उपायों को अपनाने के बाद कपड़े बार बार नीचे नहीं गिरेंगे. प्रेस किए हुए कपड़े लंबे समय तक सही रहेंगे. अलमारी में सामान भी व्यवस्थित रहेगा और जरूरत पड़ने पर कपड़े आसानी से मिल जाएंगे. बिना ज्यादा खर्च किए आप अपनी वॉर्डरोब को साफ, सुंदर और अच्छी तरह मैनेज कर सकती हैं.
