बारिश में कुछ नया खाने का है मन? नोट करें पोहा कटलेट की आसान रेसिपी

बारिश के मौसम में गरमा-गरम पोहा कटलेट का मज़ा लें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम, ये स्वादिष्ट कटलेट झटपट तैयार हो जाते हैं. घर की सामग्री से बनी यह रेसिपी सभी को पसंद आएगी.

Poha Cutlet Recipe: बारिश की हल्की फुहार, ठंडी-ठंडी हवा और हाथ में गरमा-गरम चाय... ऐसे मौसम में कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन लगभग हर किसी का करता है. अगर आप इस बार पकौड़े या समोसे से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो पोहा कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. घर में मौजूद सामान्य सामग्री से तैयार होने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

पोहा कटलेट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पोहा
  • 2 उबले और मैश किए हुए आलू
  • ½ कप बारीक कटी सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च और उबले मटर)
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी
  • तलने के लिए तेल

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पोहा कटलेट

इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम मिश्रण तैयार करें.

इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक, नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम मिश्रण तैयार करें.

अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर मनचाहे आकार के कटलेट बना लें. तैयार कटलेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में अच्छी तरह लपेट दें. इससे कटलेट फ्राई होने के बाद ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.

एक पैन में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक शैलो फ्राई या डीप फ्राई करें.

ऐसे करें सर्व

गरमा-गरम पोहा कटलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं. यह आसान रेसिपी आपके मानसून ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक को और भी स्वादिष्ट बना देगी.

यह भी पढ़ें: Immunity Boosting Kadha: मॉनसून में इम्यूनिटी मजबूत करेंगे ये 3 ट्रेडिशनल काढ़े, डॉक्टर के चक्कर होंगे कम और बीमारियां रहेंगी दूर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >