नाश्ते में बनाएं क्रीमी लेमन मशरूम, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

नाश्ते में रोज वही पराठा, पोहा या उपमा खाकर बोर हो गए हैं? इस बार क्रीमी लेमन मशरूम ट्राई करें. इसका हल्का खट्टा और क्रीमी स्वाद इसे खास बनाता है. साथ ही यह हेल्दी भी है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है.

Lemon Mushroom Recipe: कभी-कभी मन करता है कि नाश्ते में कुछ ऐसा बनाया जाए जो रोज से थोड़ा अलग हो. अगर आपका भी ऐसा ही मन है, तो क्रीमी लेमन मशरूम जरूर ट्राई करें. यह रेसिपी बनाने में आसान है, खाने में बेहद स्वादिष्ट है और सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. पनीर और मशरूम का यह स्वादिष्ट मेल इसे और भी खास बना देता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

क्रीमी लेमन मशरूम बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप ताजे मशरूम
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 तेजपत्ता
  • 5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 80-100 ग्राम लो-फैट पनीर
  • 2-3 बड़े चम्मच पानी
  • ½ छोटा चम्मच अजवायन (ओरिगैनो)
  • ½ छोटा चम्मच पिज्जा सीज़निंग (वैकल्पिक)
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच नींबू का कद्दूकस किया हुआ छिलका (लेमन जेस्ट)
  • ½ नींबू का रस
  • 1 चुटकी चाट मसाला

ऐसे बनाएं क्रीमी लेमन मशरूम

  • सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और यदि जरूरत हो तो डंठल अलग कर दें. अब एक पैन में मक्खन गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, लहसुन और प्याज डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद मशरूम डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक उसका पानी सूखकर हल्का सुनहरा रंग न आ जाए.
  • अब ब्लेंडर में लो-फैट पनीर, नमक, काली मिर्च, थोड़ा पानी, अजवायन और पिज्जा सीजनिंग डालकर एकदम स्मूद पेस्ट तैयार करें. इस क्रीमी मिश्रण को पैन में मौजूद मशरूम में डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.
  • अंत में हरा धनिया, नींबू का कद्दूकस किया हुआ छिलका और चुटकीभर चाट मसाला डालें. गैस बंद करने के बाद आधे नींबू का रस मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें. तैयार है स्वादिष्ट क्रीमी लेमन मशरूम. इसे टोस्ट, मल्टीग्रेन ब्रेड, रोटी, पराठा या स्टीम्ड राइस के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं.
  • इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें हैवी क्रीम की जगह पनीर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्वाद के साथ प्रोटीन भी भरपूर मिलता है. बच्चों के टिफिन से लेकर हेल्दी ब्रेकफास्ट या हल्के डिनर तक, यह डिश हर मौके के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बारिश में कुछ नया खाने का है मन? नोट करें पोहा कटलेट की आसान रेसिपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >