बढ़ी गरमी: नाक से आ रहा है खून, तो ऐसे करें बचाव

गरमी के मौसम में नाक से खून आना आम बात है, लेकिन कई बार यह समस्या परेशानी में डाल देती है. अधिक रक्त श्राव से मरीज को अस्पताल में भरती करना पड़ जाता है. गरमी के मौसम में रिम्स के इएनटी विभाग के आेपीडी में नाक से खून आने की समस्या को लेकर काफी मरीज […]

गरमी के मौसम में नाक से खून आना आम बात है, लेकिन कई बार यह समस्या परेशानी में डाल देती है. अधिक रक्त श्राव से मरीज को अस्पताल में भरती करना पड़ जाता है. गरमी के मौसम में रिम्स के इएनटी विभाग के आेपीडी में नाक से खून आने की समस्या को लेकर काफी मरीज आ रहे हैं. इएनटी विभाग की डॉ चंद्रकांती बिरुआ ने बताया कि गरमी के मौसम में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. ओपीडी में पांच से छह मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं. यह समस्या बच्चों में भी होती है.

नाक से खून आना एंगिओफिब्रोमा के कारण भी होता है. कई बार महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान नाक से रक्त स्राव हो जाता है. नाक में पोलिप होने के कारण भी खून आता है. गरमी में नाक से खून आना आम समस्या है, लेकिन नजरअंदाज करने से परेशानी हो सकती है.

-डॉ हर्ष कुमार, इनटी रोग विशेषज्ञ

यह है कारण

नाक का ड्राइ हो जाना

नाक के अंदर की श्लेष्मा झिल्ली (मिकोजा) का क्षतिग्रस्त होना

नाक सूखने पर रक्त की धमनियों का फट जाना

इसका रखें ख्याल

गरम हवा से नाक को बचायें

नाक में अंगुली नहीं डालें

नाक को तेजी से साफ न करें

खून पतला करने की दवा लेनेवाले विशेष ख्याल रखें

ऐसे करें बचाव

खून आने पर नाक पर बर्फ का सेक लगायें

नाक को दबायें, जिससे खून रूक जायेगा

खून बंद नहीं होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >