आंत में घुस कर पाचन तंत्र की तसवीर लेगा 3डी रोबोट, पढें कैसे

यरुशलम : वैज्ञानिकों ने एक नन्हा और आसानी से निगला जानेवाला सांप की तरह लचीला 3डी प्रिंटेड रोबोट बनाया है, जो छोटी आंत में जा सकता है और पाचन तंत्र की तसवीर ले सकता है. शोधकर्ताओं ने कहा कि एसएडब्ल्यू (सिंगल एक्ट्यूटर वेव लाइक रोबोट) नाम का यह रोबोट छोटी आंत के बेहद नरम और […]

यरुशलम : वैज्ञानिकों ने एक नन्हा और आसानी से निगला जानेवाला सांप की तरह लचीला 3डी प्रिंटेड रोबोट बनाया है, जो छोटी आंत में जा सकता है और पाचन तंत्र की तसवीर ले सकता है.

शोधकर्ताओं ने कहा कि एसएडब्ल्यू (सिंगल एक्ट्यूटर वेव लाइक रोबोट) नाम का यह रोबोट छोटी आंत के बेहद नरम और नम वातावरण में चल सकता है. सांप जैसा यह रोबोट इंटरलॉकिंग 3डी प्रिंटेड प्लास्टिक के टुकड़ों से बना है, जो कशेरुकाओं की तरह दिखता है.

मौजूदा समय में की जानेवाली कोलोनोस्कॉपी से केवल बड़ी आंत का निरीक्षण किया जा सकता है. कैमरे से लैस एक लचीली ट्यूब से मलाशय और पेट के दृश्य का अवलोकन किया जाता है. इस प्रक्रिया को कोलोनोस्कॉपी कहा जाता है. पिल कैमरे छोटी आंत में पहुंच सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरे पाचन तंत्र में घूमने में 12 घंटे का लंबा समय लगता है.

इस्राइल में नेगेव की बेन-गुरियान यूनिवर्सिटी के मेकेनिकल इंजीनियर डेविड जरोउक ने ‘लाइव साइंस’ को बताया कि कभी-कभी पिल कैमरा आंत में कुछ जगहों पर फंस सकते हैं और वहां अगर उनकी बैटरी खत्म हो गयी, तो डॉक्टर के पास जांच करने के लिए कोई डेटा नहीं बचेगा. इन पिल कैमरों से उतक नमूने नहीं लिये जा सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >