तुलसी पत्तों के सेवन से ठीक होती है बहती नाक

इस मौसम में बच्चों में नाक बहने की समस्या होती है. घरेलू उपायों से समस्या दूर की जा सकती है. – नहाने के गुनगुने पानी में युकेलिप्टस की चार-पांच बूंद मिलाएं. इससे नहलाने से समस्या दूर होगी. – जैतून के आधा कप तेल में 10 बूंद यूकेलिप्टस का तेल मिलाएं. रात में सोते समय उसकी […]

इस मौसम में बच्चों में नाक बहने की समस्या होती है. घरेलू उपायों से समस्या दूर की जा सकती है.
– नहाने के गुनगुने पानी में युकेलिप्टस की चार-पांच बूंद मिलाएं. इससे नहलाने से समस्या दूर होगी.
– जैतून के आधा कप तेल में 10 बूंद यूकेलिप्टस का तेल मिलाएं. रात में सोते समय उसकी छाती पर लगाएं. काफी लाभ मिलेगा.
– छोटे बच्चों को तुलसी के पत्तों को थोड़े से गुड़ के साथ मिला कर दिन में दो बार दें. बड़े बच्चों को नाश्ते से पहले और रात में सोने के पहले पत्ते खिलाएं.
– तुलसी के पत्तों के एक चम्मच रस में एक-एक चम्मच अदरक का रस, नीबू का रस और शहद मिलाएं. इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार दें.
– गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच शहद मिला कर बच्चे को दिन में दो बार दें.
– एक चम्मच शहद व आधा चम्मच नीबू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में मिला कर दिन में दो बार दें.
– एक चम्मच कैमोमाइल के फूल की पंखुड़ियों को दो कप पानी में डाल कर उबालें. ढक कर पांच मिनट छोड़ें. शहद मिला कर दिन में दो बार दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >