शिशु के लिए लाभप्रद हैं बकरी का दूध

अब तक वैकल्पिक रूप में गाय का दूध शिशु के लिए प्रामाणिक रूप से फायदेमंद माना जाता है, मगर एक शोध के अनुसार बकरी का दूध भी बेहद लाभप्रद है. बकरी के दूध में प्री-बायोटिक पाये गये हैं, जिसमें संक्रमण से बचानेवाले गुण होते हैं. ये शिशुओं के पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं. ऑस्ट्रेलिया […]

अब तक वैकल्पिक रूप में गाय का दूध शिशु के लिए प्रामाणिक रूप से फायदेमंद माना जाता है, मगर एक शोध के अनुसार बकरी का दूध भी बेहद लाभप्रद है. बकरी के दूध में प्री-बायोटिक पाये गये हैं, जिसमें संक्रमण से बचानेवाले गुण होते हैं. ये शिशुओं के पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं. ऑस्ट्रेलिया के आरएमआइटी विश्वविद्यालय में किये गये शोध में पाया गया कि बकरी के दूध के आहार में 14 प्रकार के प्राकृतिक प्री-बायोटिक ओलिगोसैकराइड्स होते हैं.
इनमें से पांच मां के दूध में भी मौजूद होते हैं. प्री-बायोटिक भोजन में पाये जाने वाले ऐसे तत्व हैं, जो आंतों में मौजूद फायदेमंद सूक्ष्म जीवियों, जैसे- बैक्टीरिया और फंगई को बढ़ने में मदद करते हैं. ओलिगोसैकराइड्स (एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट) प्री-बायोटिक है, जो पेट में फायदेमंद जीवाणुओं की वृद्धि करता है और नुकसानदेह जीवाणु से सुरक्षा करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >