डेयरी फैट से हृदय को नुकसान नहीं

लोगों में एक आम धारणा है कि मिल्क प्रोडक्ट दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं होते. मगर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस के विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा बिल्कुल नहीं. नये अध्ययन में दूध या दूध से बने उत्पादों के फैट और दिल की बीमारियों से होनेवाली मौत के बीच कोई खास संबंध नहीं […]

लोगों में एक आम धारणा है कि मिल्क प्रोडक्ट दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं होते. मगर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस के विशेषज्ञों की मानें, तो ऐसा बिल्कुल नहीं. नये अध्ययन में दूध या दूध से बने उत्पादों के फैट और दिल की बीमारियों से होनेवाली मौत के बीच कोई खास संबंध नहीं देखा गया, बल्कि विशेषज्ञों का कहना है कि डेयरी प्रोडक्ट में मौजूद फैट गंभीर हृदय आघात से सुरक्षा मुहैया कराता है.
प्रो मार्सिया ओटो के मुताबिक यह खोज न उन प्रमाणों को भी मजबूती देती है, जिनके मुताबिक डेयरी फैट बुजुर्गों में दिल की बीमारी होने या जल्दी मौत होने के खतरे को नहीं बढ़ाता है. इस स्टडी में 22 सालों तक डेयरी फैट में मौजूद वसायुक्त अम्ल यानी फैटी एसिड का दिल की बीमारी या मृत्यु कारकों के संबंध को देखने के लिए कई बायोमार्करों का अध्ययन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >