Trending Body Mehendi Designs: मेहंदी का नाम आते ही सबसे पहले हाथों पर लगी खूबसूरत मेहंदी याद आती है. लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है. Gen Z को कुछ नया, सिंपल और स्टाइलिश पसंद है. यही वजह है कि अब मेहंदी सिर्फ हथेलियों तक सीमित नहीं रही. आजकल लड़कियां शरीर के अलग अलग हिस्सों पर टैटू जैसी मेहंदी लगवा रही हैं. यह देखने में काफी क्लासी लगती है और बिना ज्यादा ज्वेलरी पहने भी आपका लुक सबसे अलग नजर आता है. अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन बॉडी मेहंदी डिजाइन आइडियाज पर जरूर नजर डालें.
1. फोरआर्म्स मेहंदी डिजाइन
अगर आपको स्लीवलेस या थ्री फोर्थ स्लीव्स वाले आउटफिट पहनना पसंद है, तो फोरआर्म्स पर मेहंदी आपके लिए परफेक्ट रहेगी. यहां लंबी बेल, फूलों वाले डिजाइन या मंडाला पैटर्न बहुत अच्छे लगते हैं. इस जगह पर डिजाइन साफ नजर आता है और आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बना देता है.
2. कॉलरबोन मेहंदी डिजाइन
आजकल कॉलरबोन और शोल्डर पर मेहंदी लगवाने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. यहां फूल, पत्तियां या नेकलेस जैसे डिजाइन बनाए जाते हैं. ऑफ शोल्डर, वन शोल्डर या हॉल्टर नेक ड्रेस के साथ यह मेहंदी बहुत खूबसूरत लगती है. पहली नजर में यह टैटू जैसी फील देती है.
3. बैक मेहंदी डिजाइन
अगर आप बैकलेस ब्लाउज, डीप बैक ड्रेस या बीच आउटफिट पहन रही हैं, तो बैक मेहंदी जरूर ट्राई करें. पूरी पीठ भरने की जगह छोटे मंडाला, फ्लोरल या ज्वेलरी स्टाइल डिजाइन ज्यादा ट्रेंड में हैं. यह सिंपल होने के बाद भी काफी अट्रैक्टिव लगता है.
4. कान के पीछे मेहंदी डिजाइन
जिन लोगों को मिनिमल लुक पसंद है, उनके लिए कान के पीछे मेहंदी सबसे अच्छा ऑप्शन है. यहां छोटा फूल, चांद, तारा या सिंपल डिजाइन बनाया जाता है. जब आप पोनीटेल या बन हेयरस्टाइल बनाती हैं, तब यह मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती है.
5. नेक मेहंदी डिजाइन
इन दिनों गर्दन के पीछे या साइड में मेहंदी लगवाने का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है. यहां मंडाला, कमल या छोटे फ्लोरल डिजाइन सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं. अगर आपने बाल ऊपर बांधे हैं, तो यह डिजाइन आसानी से नजर आता है और बिना हैवी नेकलेस के भी आपका लुक कम्पलीट लगता है.
6. एंकल मेहंदी डिजाइन
अब सिर्फ हाथ ही नहीं, पैरों की एंकल पर भी मेहंदी खूब पसंद की जा रही है. यहां पतली बेल, पायल जैसी डिजाइन या छोटे फूल बहुत सुंदर लगते हैं. इंडियन और फ्यूजन दोनों तरह के आउटफिट के साथ यह स्टाइल काफी अच्छा लगता है.
7. फिंगर मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनवाएं. पतली लाइन, छोटे फूल या रिंग जैसी मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में है. यह सिंपल होने के साथ साथ बहुत स्टाइलिश भी लगती है.
8. रिब साइड मेहंदी डिजाइन
जो लोग सबसे अलग और यूनिक लुक चाहते हैं, उनके लिए रिब साइड मेहंदी भी अच्छा ऑप्शन है. यहां बेल, पत्तियां या छोटे आर्ट डिजाइन बनाए जाते हैं. क्रॉप टॉप, बीच आउटफिट या वेकेशन फोटो के लिए यह स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है.
बॉडी मेहंदी लगवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बॉडी मेहंदी तभी अच्छी लगती है जब डिजाइन सही जगह पर बनाया जाए. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की नेचुरल मेहंदी का इस्तेमाल करें. मेहंदी लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह साफ रखें. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें. इससे किसी तरह की परेशानी होने का खतरा कम रहता है.
यह भी पढ़ें: रिश्तेदार या दोस्त की शादी में लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
