भूलकर भी साथ न खाएं ये 10 फूड कॉम्बिनेशन, सेहत पर पड़ सकता है भारी असर

Worst Food Combinations To Avoid: रानी चिल्ड्रन अस्पताल की डाइटीशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार, कुछ फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. गलत कॉम्बिनेशन पाचन बिगाड़कर गैस, एसिडिटी और स्किन समस्याएं बढ़ाते हैं. इसलिए सही तरीके से खाना और इन गलत फूड कॉम्बिनेशन से बचना जरूरी है.

Worst Food Combinations To Avoid: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर बिना सोचे-समझे खाने-पीने की चीजों को मिलाकर खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ food combinations हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं? रानी चिल्ड्रन अस्पताल की डाइटीशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार, कई ऐसे आम कॉम्बिनेशन हैं जो पाचन को बिगाड़ सकते हैं, गैस, एसिडिटी या स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. सही खान-पान केवल क्या खाएं पर नहीं, बल्कि कैसे और किन चीजों को साथ खाएं, इस पर भी निर्भर करता है. इसलिए इन गलत फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जानना और उन्हें अवॉइड करना बेहद जरूरी है.

1. दूध + खट्टे फल 

दूध के साथ संतरा, नींबू को साथ में खाने से इसका असर ठीक नहीं होता है. खट्टे फलों के साथ दूध लेने से दूध फट सकता है, जिससे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है. इससे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और उलझन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

2. दूध + नमक

दूध के साथ नमक का सेवन शरीर के लिए सही नहीं माना जाता. इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं और पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है, खासकर लंबे समय तक सेवन करने पर.

3. दही + मछली

दही और मछली दोनों की तासीर अलग होती है. इन्हें साथ खाने से एलर्जी, स्किन रिएक्शन और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.

4. फल + खाना 

असर: फल जल्दी पचते हैं जबकि भारी खाना धीरे-धीरे. दोनों को साथ खाने से पाचन प्रक्रिया बाधित होती है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और अपच हो सकता है. फल हमेशा खाली पेट या भोजन से अलग समय पर खाएं.

5. शहद + गर्म पानी/गरम चीजें 

बहुत ज्यादा गर्म तापमान पर शहद के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और यह शरीर के लिए कम फायदेमंद रह जाता है.

6. तरबूज + कोई भी दूसरा खाना 

तरबूज बहुत जल्दी पचता है, लेकिन जब इसे अन्य खाद्य पदार्थों के साथ खाया जाता है तो यह पेट में फर्मेंटेशन कर सकता है, जिससे गैस और असहजता होती है.

7. चाय + आयरन फूड

चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को कम कर देते हैं. इससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, खासकर अगर यह आदत रोजाना हो.

8. ठंडा पानी + गरम खाना

गरम खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और खाना सही तरीके से पच नहीं पाता.

9. अंडा + फल

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और फल जल्दी पचते हैं. दोनों को साथ लेने से पाचन में समस्या, गैस और भारीपन महसूस हो सकता है.

10. आलू + चावल 

आलू और चावल दोनों ही हाई कार्बोहाइड्रेट फूड हैं. इन्हें साथ खाने से कैलोरी ज्यादा हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और पाचन भी धीमा पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: ट्रैवल के दौरान उल्टी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान और असरदार उपाय

यह भी पढ़ें: मार्च-अप्रैल में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >