World Blood Donor Day 2024: जानें कब और क्यों मनाया जाता है ये खास दिन, क्या है इसका महत्व

World Blood Donor Day 2024: रक्तदाताओं को विशेष रूप से समर्पित है विश्व रक्तदाता दिवस, ऐसे में जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास और इसका खास महत्व.

World Blood Donor Day 2024: खून एक ऐसी चीज है जिसकी एक एक बूंद भी कीमती होती है. अगर आपके शरीर में पर्याप्त खून न हो तो आपका शरीर सिर्फ एक कंकाल बनकर रह जाता है. एक जरूरतमंद को अगर समय पर खून प्राप्त हो जाए तो इससे उसकी जान बच सकती है लेकिन वहीं अगर यह न मिल पाए तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है. आज के समय में लोग रक्तदान का महत्व समझते हैं और इसलिए नियमित रूप से रक्तदान करते हैं. रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. ऐसे में जानते हैं क्या है इस खास दिन का महत्व और इतिहास.

World Blood Donor Day 2024: इतिहास

World blood donor day यानि कि विश्व रक्तदाता दिवस पहली बार साल 2005 में हुआ था. इस दिन को विशेष रूप से कार्ल लैंडस्टीनर के जयंती के रूप में मनाया गया था जो कि एक जीववैज्ञानिक और चिकित्सक थे. उन्होंने ब्लड ग्रुप एबीओ (ABO) की खोज और स्वास्थ्य विज्ञान में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था, और इसीलिए उनके सम्मान में ये दिन मनाया जाने लगा. तब से अब तक लोग अलग अलग तरीकों से इस दिन को मनाते हैं, और खास तौर से इस दिन कई जगह पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाता है.

Also Read: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जल्द अपने घर में लगा लें ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

World Blood Donor Day 2024: महत्व

रक्तदान सारी दुनिया के लिए जरूरी है क्योंकि इससे कई लोगों की जान बचती है. सर्जरी में, कैंसर जैसी बीमारियों के उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता काफी बढ़ जाती है, अगर ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त मौजूद हो तो इससे लोगों का जीवन काफी आसान हो जाता है. इस दिन को रक्तदान के महत्व को समझाने के लिए खास तौर से मनाया जाता है, इस दिन कई रक्तवीर अलग अलग जगहों पर जाकर कैंपेन करते हैं और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हैं. इस दिन पर विशेष तौर से जो लोग रक्तदान के प्रति कैंप या संगठन चलाते हैं उन्हें सम्मानित भी किया जाता है.

Also Read: IRCTC Andaman Tour Package: 6 दिनों के लिए अंडमान घूमने का मौका, जानें कितना होगा किराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >