महिला दिवस को खास बनाने के लिए ट्राई करें ये सेलिब्रेशन आइडियाज

महिला दिवस के खास मौके पर इन तरीकों से करें सबको खुश, सेलिब्रेशन के लिए अपनाएं ये आइडियाज.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. हर महिला अपने परिवार के लिए बहुत कुछ करती है, लेकिन अक्सर हमें उन्हें थैंक यू कहने का मौका नहीं मिल पाता है. ऐसे में महिला दिवस एक खास मौका है जब हम अपने घर की महिलाओं को सरप्राइज दे सकते हैं और उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं. आइए आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से कुछ आसान और दिल से जुड़े सेलिब्रेशन आइडियाज के बारे में बताएंगे जिसे आप अपनी मां, बहन, दादी या किसी भी खास दोस्त के लिए करके उन्हें खुश कर सकते हैं. 

रूम को सजाएं 

महिला दिवस के खास अवसर पर जब आपके घर पर मां, बहन या पत्नी काम से कहीं बाहर जाएं तब आप उनके रूम को गुब्बारों और रंगीन रिबन से सजाएं. दीवार पर “Happy Women’s Day” का पोस्टर या चार्ट लगाएं. फूलों से टेबल को सजाएं और छोटी-छोटी लाइट्स भी लगा सकते हैं. 

केक बनाकर सेलिब्रेशन करें

खुद के हाथों से किया गया हर एक चीज दूसरों को खुश कर देता है. आप इस खास मौके पर बाहर से केक लाने के बजाय घर पर ही एक छोटा-सा केक बनाएं. केक पर “Happy Women’s Day” लिखें. इसके बाद सभी लोग मिलकर केक काटें और फोटो लें. 

स्पेशल फील कराएं

इस दिन आप अपनी मां, बहन, दादी या पत्नी को छोटा-सा काम में आने वाला गिफ्ट दें. आप उन्हें थैंक यू बोलें और उनकी मेहनत की तारीफ करें. इसके बाद आप सारे घरवाले मिलकर एक छोटा-सा प्रोग्राम रखें. 

साथ में खाना खाएं 

सब लोग मिलकर घर की महिलाओं के पसंद का खाना बनाएं. अलग-अलग बैठने के बजाय उस दिन साथ में बैठकर खाना खाएं और आपस में बात करें. 

यह भी पढ़ें– महिला दिवस के मौके पर दें प्यार भरा तोहफा, ये आइडियाज आएंगे काम

यह भी पढ़ें– Wedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >