Skincare Tips: पिंपल्स की प्रॉब्लम से आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के ही लोग परेशान हैं. जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों को अपनाना शुरू कर देते हैं. पिंपल्स निकलने पर हमें लगता है कि ऐसा सिर्फ ऑयली स्किन की वजह से हो रहा है तो आप गलत हो सकते हैं. चेहरे पर पिंपल्स निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में शायद आपने सोचा भी न हो. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं ताकि आप एक सही उपाय अपनाकर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकें.
हार्मोनल चेंजेस भी हैं बड़ी वजह
जब आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है तो इसका असर चेहरे पर देखने को मिलता है. पिंपल्स भी इन्हीं में से एक है. बात करें लड़कियों कि तो जब उन्हें पीरियड्स आने वाले होते हैं फिर जिन महिलाओं को पीसीओडी की प्रॉब्लम है उनके चेहरे पर एक्ने बार-बार निकल सकता है. इसके अलावा जब आप टीनेजर होते हैं उस समय भी हार्मोन्स के बदलाव की वजह से आपको पिंपल्स हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किचन में छुपा है आपकी खूबसूरती का राज, दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी हैं असरदार
गलत डाइट डाल सकता है असर
आप जो भी चीजें खाते हैं उसका सीधा असर आपको अपने स्किन और चेहरे पर देखने को मिलता है. ज्यादा फ्राइड चीजें, जंक फूड्स, स्वीट्स या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से भी चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं. अगर आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फलों और सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इसका असर भी आपके चेहरे पर दिखने लगता है.
स्ट्रेस भी है एक कारण
आज की बिजी लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना एक आम बात है. जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं. जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो आपके शरीर में कुछ हार्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं जिसकी वजह से भी आपको ऑयली स्किन, पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और बिना मेकअप पाएं ग्लोइंग चेहरा
गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना-समझे किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने लगते हैं. अगर आप अपनी स्किन टाइप को देखे बिना हेवी क्रीम, ऑयली प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम हो सकती है.
चेहरे की सफाई का ख्याल न रखना
जब आपके चेहरे पर दिनभर धूल, पसीना और पॉल्यूशन जमा होता रहता है और आप इसे ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है. इसके अलावा अगर आप बिना किसी वजह के चेहरे को बार-बार छूते रहते हैं तो पिंपल्स होने के पीछे यह भी एक मुख्य वजह है.
यह भी पढ़ें: Face Care Tips: क्या आप भी बार-बार छूते रहते हैं अपना चेहरा? स्किन को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
