White Hair Solutions: आजकल खराब खानपान और प्रदुषण की वजह से कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक बड़ी समस्या बन गई है. 20-25 साल के युवाओं को भी अब इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अक्सर लोग बालों को काला करने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं. अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़िए. आज हम आपको एक ऐसा असरदार देसी नुस्खा बताएंगे, जिससे आप घर बैठे बिना किसी नुकसान के अपने बालों को फिर से प्राकृतिक रूप से काला, घना और मजबूत बना सकते हैं.
बालों को काला करने के लिए किन घरेलु चीजों की जरुरत होगी?
- आंवला पाउडर: 2 चम्मच
- लोहे की कड़ाही: (बेहतर रिजल्ट के लिए)
- नारियल तेल या सरसों तेल: आधा कप
- कलौंजी (Black Seeds): 1 चम्मच
बनाने और लगाने की विधि
- सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही लें और उसमें नारियल या सरसों का तेल गर्म करें.
- अब इसमें आंवला पाउडर और कलौंजी डालें.
- इसे तब तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि मिश्रण पूरी तरह काला न हो जाए.
- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर एक कांच की शीशी में रख लें.
- हफ्ते में दो बार इस तेल से बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करें और रात भर लगा रहने दें.
यह नुस्खा कैसे काम करता है?
आंवला में भरपूर विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के पिगमेंट (Melanin) को बनाए रखते हैं. वहीं कलौंजी बालों को काला करने और उन्हें झड़ने से रोकने में मदद करती है. लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करने से तेल में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- ज्यादा तनाव (Stress) न लें, क्योंकि यह सफेद बालों का बड़ा कारण है.
- डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बालों पर बार-बार केमिकल वाले प्रोडक्ट्स न लगाएं.
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे
ये भी पढ़ें: Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर बालों में शाइन और मजबूती नहीं है, तो बदलें ये आदतें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
