VIRAL VIDEO में मां के Management Style को देखकर आप को याद आ जाएगा अपना बचपन

VIRAL VIDEO: इस वीडियो में मां के अनोखे मैनेजमेंट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप, लोग खूब कर रहे इस वीडियो को शेयर.

VIRAL VIDEO: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो मेहनत अच्छी चीजें नहीं कर पाती वो बस मां की एक डांट या मार से हो जाता है, ठीक ऐसा ही एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें दो तरह की महिलाओं को अपने बच्चों को संभालते देखा गया है. दरअसल दोनों ही वीडियो में बच्चे बाल्टी के अंदर फंस जाते हैं. पहले वीडियो में बच्चे की मां परेशान होकर मुश्किल से उसे बाल्टी के अंदर से निकलती है लेकिन दूसरे वीडियो में जो हो रहा है वो देखकर कई लोगों को अपना बचपन याद आ जाएगा. दरअसल इस मां ने अपने बच्चे को बाल्टी से हटाने के बजाय एक अनोखा तरीका अपनाया जो अधिकतम माएं अपनाती हैं, उन्होंने एक पत्तों का झाड़ लिया और अपने बच्चे पर बरसाना शुरू किया, इसके बाद मार से बच्चा इतना डर गया कि वो खुद ब खुद बाल्टी से छूटकर अपनी मां के मार के डर से भाग गया. इस वीडियो को देखकर कई लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं और इस विडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं.

Source: Social Media

Also Read: जब बेटी को इस हरियाणवी गाने पर डांस करते देख आग बबूला हुई मां, बीच स्टेज पर किया ये काम, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >