वाटर फाउंटेन से लेकर एक्वेरियम तक, घर में कहां रखना माना जाता है शुभ? जानें सही दिशा

Water Fountain Vastu: घर में वाटर फाउंटेन या एक्वेरियम रखने का सोच रहे हैं? पहले जान लें वास्तु के हिसाब से इसकी सही दिशा और जगह कौन सी मानी जाती है.

Water Fountain Vastu: घर को सजाने के लिए आजकल बहुत से लोग वाटर फाउंटेन या एक्वेरियम रखते हैं. देखने में ये घर को सुंदर बनाते हैं, वहीं वास्तु में भी जल से जुड़ी चीजों को खास माना गया है. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के मुताबिक, घर में वाटर फाउंटेन या एक्वेरियम रखने से पहले उसकी दिशा और जगह का ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि सही जगह पर रखा साफ और बहता हुआ पानी घर के माहौल को अच्छा रखने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं इन्हें घर में किस दिशा और जगह पर रखना ठीक माना जाता है.

वाटर फाउंटेन यहां रखना माना जाता है ठीक

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, वाटर फाउंटेन के लिए उत्तर दिशा को अच्छा माना जाता है. उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण भी जल से जुड़ी चीजों के लिए ठीक माना जाता है. अगर आप घर में फाउंटेन लगाने की सोच रहे हैं, तो इन दिशाओं का ध्यान रख सकते हैं. साथ ही फाउंटेन का पानी हमेशा साफ रखें और कोशिश करें कि पानी लगातार चलता रहे.

एक्वेरियम के लिए भी इन दिशाओं का रखें ध्यान

घर में एक्वेरियम रखने के लिए उत्तर दिशा को अच्छा माना जाता है. इसके अलावा पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा को भी एक्वेरियम के लिए ठीक बताया जाता है. अगर एक्वेरियम इन जगहों पर रखा है, तो उसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखें. पानी साफ हो और मछलियां स्वस्थ रहें, यह भी जरूरी है. गंदे पानी वाला एक्वेरियम घर में रखने से बचना चाहिए.

एक्वेरियम को यहां रखने से बचें

वास्तु मान्यताओं में एक्वेरियम को दक्षिण दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है. इसे रसोई या पूजा वाली जगह के बिल्कुल पास रखना भी ठीक नहीं माना जाता. इसके अलावा ऐसी जगह एक्वेरियम न रखें जहां पूरे दिन सीधी धूप पड़ती हो. इससे पानी जल्दी गर्म हो सकता है और मछलियों की देखभाल में भी परेशानी हो सकती है.

पानी गंदा है तो तुरंत करें सफाई

वाटर फाउंटेन हो या एक्वेरियम, दोनों में पानी की सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पानी गंदा होने लगे तो उसे साफ करें और जरूरत के हिसाब से बदलते रहें. फाउंटेन का पंप खराब हो गया है या पानी चलना बंद हो गया है, तो उसे लंबे समय तक बंद न पड़ा रहने दें. वास्तु मान्यताओं में साफ और बहते हुए पानी को अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: पुराने कपड़ों से घर में पोछा लगाना सही या गलत? वास्तु में बताई गई है इसकी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >