Vastu Tips: घर के मेज पर आज ही रखना शुरू कर दें ये चीजें, होगा धन लाभ

1 / 1
Vastu Tips: घर के मेज पर आज ही रखना शुरू कर दें ये चीजें, होगा धन लाभ
फुल स्क्रीन में देखें

Vastu Tips

Vastu Tips: एक्सपर्ट से जानिए कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किन चीजों को घर के मेज पर रखना काफी शुभ होता है, साथ ही इन्हें रखने के क्या फायदे होते हैं.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है. अगर वास्तु के नियमों का सही रूप से पालन किया जाए तो व्यक्ति एक समृद्ध जीवन जीने में सफल होता है, और कई बार ऐसा होता है कि वास्तु के नियमों के विपरीत जाने से लोगों को काफी हानि होती है, ऐसे में आज जानते हैं बाबा बिमलेश ( वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि वास्तु के अनुसार घर के मेज पर किन चीजों को रखना शुभ होता है.

कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के या दफ्तर के मेज पर क्रिस्टल या धातु का कछुआ रखने से आप के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है और साथ ही आप के जीवन में धन लाभ के अवसर बढ़ जाते हैं.

ग्लोब

घर के मेज पर ग्लोब रखने से आप के विदेश यात्रा के अवसर बढ़ते हैं और इसका यह भी संदर्भ होता है कि आप काम के लिए विदेश तक जा सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: धन-धान्य से भरा रहेगा जीवन, घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

लाफिंग बुद्धा

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर में रखना बेहद ही शुभ होता है खास तौर से घर कि मेज पर, ये आप के घर में एक सकारात्मक ऊर्जा लाता है और किसी भी प्रकार के काम में आप को तरक्की देखने को मिलती है.

Also Read: Vastu Tips: अक्षय तृतीया पर करें वास्तु के इन नियमों का पालन, घर में हमेशा भरा रहेगा धन

फूलों का गुलदस्ता

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप को अपने घर के मेज पर ताजे फूलों का गुलदस्ता रखना चाहिए और लगातार उनके फूलों को बदलना चाहिए. ऐसा करने से आप के घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है.

क्रिस्टल

वास्तु के अनुसार फेंगशुई का क्रिस्टल आप के घर में तरक्की लेकर आता है, ऐसे में एक छोटा क्रिस्टल अपने घर के मेज पर हमेशा रखें.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी पूजा घर में न रखें ये चीजें, बढ़ जाएंगी मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >