Vastu Tips: वास्तु दोषों की वजह से आपके घर पर आ सकती है परेशानी, जानें दूर करने का तरीका

Vastu Tips: अगर आपके घर पर हमेशा परेशानी आती रहती है तो ऐसा वास्तु दोष की वजह से हो सकता है. आज हम आपको इन दोषों को दूर करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है अगर चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार की जाए तो परिणाम काफी सुखद होते है. वहीं, जब चीजें इसके विरुद्ध की जाती हैं तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक होते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर रखी हुई हर चीज का एक खास दिशा और स्थान होता है जहां उसे रखा जाना चाहिए. कहा जाता है इन्हीं दिशाओं और जगहों पर पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी होती है. वास्तु शास्त्र की अगर माने तो अगर घर की किसी भी दिशा से नेगेटिव एनर्जी आती है है तो ऐसे में वास्तु दोष लग सकता है. जब ऐसा होता है तो आपके घर और जीवन पर हमेशा परेशानी बनी रहती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि जब इस तरह के दोष लगते हैं तो किस तरह की परेशानियां हो सकती है.

बिगड़ते हैं बने बनाये काम

अगर आपके घर पर किसी भी तरह का वास्तु दोष लगा है तो ऐसे में फैमिली मेंबर्स के सभी कामों में बार-बार रुकावट आ सकती है. भाग्य भी इन लोगों का साथ नहीं देता. कई बार तो ऐसा भी होता है की सभी बने बनाये काम भी बिगड़ जाते हैं. शास्त्रों की अगर माने तो जिस घर में भी पूर्व दिशा का स्थान ऊंचा होता है वहां पर दोष लग सकता है. ऐसा होने पर फैमिली मेंबर्स की इकनोमिक ��ंडीशन भी खराब हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips: अपने घर पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, कंगाल होने का है खतरा

Also Read: Vastu Tips: अक्षय तृतीया पर भूलकर न करें इन चीजों का दान, होगा भारी नुकसान

Also Read: Vastu Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, धन के साथ अन्न का भी होगा लाभ

फैमिली मेंबर्स को हो सकती है प्रॉब्लम्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का पश्चिमी हिस्सा नीचे हो तो ऐसे में घर के बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसा होने पर बच्चे पढाई-लिखाई में मन नहीं लगा पाते हैं. केवल यहीं नहीं, अगर घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में हो तो भी वास्तु दोष लग सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आपके घर के पूर्व दिशा में दोष है तो ऐसे में फैमिली मेंबर्स को पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती है. वहीं, अगर बरामदे की ढलान पश्चिम दिशा की तरफ हो तो इसका नेगेटिव असर परिवार के मुखिया पर पड़ता है. अगर आप पूर्व दिशा के वास्तु दोषों को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में दीवार पर सूर्य यंत्र स्थापित कर सकते हैं.

इस कारण खर्च होता है धन

घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार को पश्चिम दिशा में न बनवाएं. ऐसा करने पर धन का खर्च अधिक हो जाता है. अगर आप घर के पश्चिम दिशा के दोष को खत्म करना चाहते हैं तो ऐसे में पश्चिमी दीवार पर वरुण यंत्र स्थापित कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस दिशा में अशोक का पेड़ भी लगा सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: घर के मेज पर आज ही रखना शुरू कर दें ये चीजें, होगा धन लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >