Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर आपको एक सफल और समृद्ध जीवन की चाहत है, तो आपको इसमें बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने घर में सुख-समृद्धि और तरक्की लाने के लिए मनी प्लांट को लाकर रख देते हैं, लेकिन जब आप वास्तु शास्त्र के बारे में सही से जानते हैं तो इसमें आपको मनी प्लांट के अलावा भी कुछ ऐसे पौधों का जिक्र मिलता है, जो आपके घर और जीवन में पैसों की बारिश करवा सकते हैं. ये पौधे इसलिए भी खास हैं क्योंकि ये घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही पॉजिटिव एनर्जी को भी आपके तरफ अट्रैक्ट करने लगते हैं. हालांकि, इन पौधों का पूरा फायदा आपको तभी मिल सकता है जब आप इन्हें एक सही जगह और दिशा में रखना शुरू कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इन पौधों को आप गलत दिशा में रख देते हैं तो आपको भारी पैसों का नुकसान भी हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर पैसों की बारिश होने लगे, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको ऐसे ही तीन चमत्कारी पौधों के बारे में और साथ ही उनकी सही दिशा के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
पैसों को चुंबक की तरह खींचता है क्रसुला प्लांट
वास्तु शास्त्र में क्रसुला के पौधे को बहुत ही भाग्यशाली माना गया है. इसे मनी ट्री या जैकपॉट प्लांट भी कहा जाता है. इसकी छोटी, मोटी और मखमली पत्तियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं. माना जाता है कि यह पौधा घर में धन को एक चुंबक की तरह अट्रैक्ट करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रसुला के पौधे को आपको हमेशा घर के मुख्य द्वार के दाईं तरफ रखना चाहिए. इसके अलावा आप अगर चाहें तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. अगर आप बर्बादी से बचना चाहते हैं तो इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में या बेडरूम में न रखें. अगर आप ऐसा कर देते हैं तो इससे पैसों की तंगी शुरू हो सकती है.
सुख और समृद्धि का प्रतीक है स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को लोग आमतौर पर हवा साफ करने वाले पौधे के रूप में जानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका एक अलग ही महत्व है. यह पौधा घर के माहौल को शांत रखता है और मेंटल स्ट्रेस को दूर करता है. जब घर के लोगों का दिमाग शांत रहेगा, तो वे तरक्की के नए रास्ते ढूंढ पाएंगे, जिससे सीधे तौर पर पैसों का फायदा होने लगता है. वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट को घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना सबसे उत्तम माना जाता है. इसे आप लिविंग रूम या स्टडी रूम में रख सकते हैं. आपकी इस इस पौधे को कभी भी बाथरूम के ठीक सामने या घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है.
तरक्की और सौभाग्य का साथी बन सकता है जेड प्लांट
वास्तु शास्त्र में जेड प्लांट को हमेशा से गुड लक और तरक्की का प्रतीक माना जाता है. अगर आपका कोई बिजनेस है या आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो यह पौधा आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. यह घर के सदस्यों के बीच आपसी प्यार को भी बढ़ाता है और पैसों के नए दरवाजे खोलता है. वास्तु के अनुसार आपको इस जेड प्लांट को हमेशा अपने घर या ऑफिस की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. इसे आप अगर चाहें तो अपनी वर्क डेस्क पर भी रख सकते हैं, जिससे काम में मन लगता है और साथ ही पैसों का फायदा भी होता है. आपको भूलकर भी जेड प्लांट को अंधेरी जगह या सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि यह पौधा सूखने न पाए, क्योंकि सूखे हुए पौधे से पैसों का नुकसान होने लगता है.
