Vastu Tips: घर के लिविंग रूम को बनाते वक्त वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान, खुशहाल रहेगा जीवन

Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें कि कैसा होना चाहिए आप का लिविंग रूम और नियमों के अनुसार किस दिशा में होनी चाहिए चीजें.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे घर, कारोबार, और अन्य स्थानों की ऊर्जा को नियंत्रित करता है, अगर इसके नियमों का सही रूप से पालन किया जाए तो आप एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं लेकिन अगर इसके विपरित काम किया जाए तो आप को वास्तु दोष जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं बाबा विमलेश (वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) से कि वास्तु के नियमों के अनुसार आप को अपने घर के लिविंग रूम को बनाते वक्त और बाद में उसे सजाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इस दिशा में हो लिविंग रूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमें अपने घर में लिविंग रूम का निर्माण खास तौर से पश्चिम उत्तर दिशा में करवाना चाहिए. इस दिशा को वास्तु में वाव्व्य कोण कहा जाता है, इस दिशा में लिविंग रूम के होने से आप के घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है.

इन रंगों के लगाएं परदे

अपने लिविंग एरिया में एक पॉजिटिव और खुशनुमा माहौल बनाए रखने के लिए आप हल्के रंगों के पर्दों का चुनाव करें. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि परदे हरे या नीले रंग के न हो, अगर आप सफेद रंग के पर्दों का चुनाव करते हैं तो वह सबसे बेहतरीन ऑप्शन है.

Also Read: Vastu Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, धन के साथ अन्न का भी होगा लाभ

इस दिशा में हो सोफा

वास्तु के नियमों के अनुसार, जब आप अपने लिविंग रूम को सेट करें तो खास तौर से जो सोफा बनवाएं उसे दक्षिण या पश्चिम दीवार के पास रखें यानि कि जब कोई व्यक्ति उसपर बैठे तो उनका मुख पूर्व या उत्तर की तरफ हो.

Also Read: Vastu Tips: घर के मेज पर आज ही रखना शुरू कर दें ये चीजें, होगा धन लाभ

लिविंग रूम में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप को अपने लिविंग रूम में अपने परिवार की एक बड़ी सी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें सारे लोग खुशी से हंस रहे हो, इसके अलावा आप अपने लिविंग रूम में दरवाजे के पास एक लाफिंग बुद्धा जरूर की मूर्ति जरुर रखें.

Also Read: Vastu Tips: वास्तु दोषों की वजह से आपके घर पर आ सकती है परेशानी, जानें दूर करने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >