इन खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज से घर पर बनाएं वैलेंटाइन डे को खास

Valentines Day Decoration Ideas: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को प्यार जताने के लिए आप कुछ स्पेशल कर सकते हैं. थोड़ी सी प्लानिंग और सिंपल डेकोरेशन आइडियाज से आप इस दिन को खास बना सकते हैं.

Valentine’s Day Decoration Ideas: हर साल की तरह कल यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा.  इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कई कपल बाहर डिनर या घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर आप इस बार बाहर सेलिब्रेट करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही इस दिन को यादगार बना सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर आप रूम को खूबसूरती से डेकोरेट करके अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. 

फूलों से सजावट करें 

फूलों से सजावट (ai image)

आप फूलों से रूम को डेकोरेट कर सकते हैं.  वैलेंटाइन डे के लिए आप गुलाब के फूलों का इस्तेमाल डेकोरेशन में करें. गुलाब की पंखुड़ियों से हार्ट शेप बनाएं. दीवार और दरवाजे को भी गुलाब के फूलों से सजाएं. छोटे-छोटे फ्लावर पॉट में ताजे गुलाब के फूलों को रखें. 

हैंडमेड डेकोरेशन से सजाएं

हैंडमेड डेकोरेशन (ai image)

हैंडमेड डेकोरेशन का अपना एक खास आकर्षण होता है. वैलेंटाइन डे पर आप रंग-बिरंगे पेपर से वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. कांच के जार में फेयरी लाइट्स डालकर रोमांटिक माहौल तैयार कर सकते हैं. आप दीवार को सजाने के लिए लाल रंग के पेपर से हार्ट शेप काटकर उसे खूबसूरती से लगा सकते हैं. 

हार्ट शेप बैलून डेकोरेशन 

हार्ट शेप बैलून डेकोरेशन  (ai image)

हार्ट शेप बैलून डेकोरेशन वैलेंटाइन डे के लिए अच्छा आइडिया है. रेड, पिंक और व्हाइट कलर के हार्ट शेप बैलून को मिलाकर दीवार या बेड के पीछे लगा सकते हैं. आप फर्श पर भी बैलून को रखें इससे सजावट देखने में और भी सुंदर लगेगा. 

रोमांटिक डिनर टेबल सेटअप

रोमांटिक डिनर टेबल सेटअप (ai image)

अगर आप घर पर ही डिनर प्लान कर रहे हैं, तो टेबल डेकोरेशन पर खास ध्यान दें. टेबल पर रेड टेबल क्लॉथ बिछा दें. इसके बाद टेबल को कैंडल्स, छोटे-छोटे फ्लावर पॉट्स और खूबसूरत क्रॉकरी से सजाएं. आप चाहें तो डिनर के लिए टेबल बालकनी में भी सेट कर सकते हैं. बालकनी को आप फेयरी लाइट्स से सजा सकते हैं. 

टेबल सेटअप बालकनी में (ai image)

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Surprise Ideas For Partner: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन सरप्राइज आइडियाज से जताएं अपना प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >