वैलेंटाइन डे पर स्नैक्स में बनाएं बीटरूट कटलेट, पार्टनर हो जाएगा खुश

Valentine's Day Beetroot Cutlet: इस वैलेंटाइन अपने प्यार को जाहिर करना चाहते हैं कुछ खास अंदाज में तो पार्टनर के लिए हाथों से बनाएं टेस्टी स्नैक्स. आप चाय के साथ बीटरूट कटलेट को तैयार करें.

Valentine’s Day Beetroot Cutlet: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को खास अंदाज में सरप्राइज देना है तो स्नैक्स में तैयार करें स्वादिष्ट बीटरूट कटलेट. वैलेंटाइन की शाम में आप इसे अपने पार्टनर के लिए तैयार कर सकते हैं. आप इस डिश को घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बीटरूट कटलेट बनाने की रेसिपी. 

बीटरूट कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बीटरूट- 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • आलू- 2 उबले हुए
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • मूंगफली- आधा कप
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

बीटरूट कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • बीटरूट कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में मूंगफली को भूनें. इसे एक प्लेट में निकाल कर रख लें. 
  • अब आप उबले हुए आलू को मैश कर लें.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ बीटरूट और आलू को डाल दें. 
  • फिर मूंगफली, नमक, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • इस मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. इसे गोल करके चिपटा कर लें. आप चाहें तो इसे हार्ट शेप में तैयार कर सकते हैं.
  • एक कटोरे में मैदा को लें और थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. कटलेट को मैदा के घोल में डालें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कटलेट को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. आपका कटलेट तैयार है. इसे आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. आप टमाटर सॉस से दिल का शेप प्लेट में बनाएं. इस तरह से सर्व करने से आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Kadai Paneer Recipe: इस सुपर सिंपल रेसिपी से बनाएंगे कढ़ाई पनीर, तो उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

यह भी पढ़ें: Paneer Posto Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है दिल, तो ट्राई करें पनीर पोस्तो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >