Valentine Special Oreo Strawberry Shake: वैलेंटाइन डे के दिन हर कोई अपने पार्टनर को कुछ अलग और यादगार सरप्राइज देना चाहता है. अगर आप भी इस मौके को थोड़ा और मीठा बनाना चाहते हैं, तो ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक आपके लिए बेस्ट होगा. इस शेक को बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगता है आप कुछ ही मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं. ये वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक न सिर्फ पीने में बहुत टेस्टी है, बल्कि आपके रिश्ते में मिठास भी घोल देगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट रेसिपी, जिसे आप अपने खास इंसान के लिए बनाकर उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ला सकते हैं.
वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- ओरियो बिस्किट – 5–6
- स्ट्रॉबेरी – 1 कप
- वनीला आइसक्रीम – 2 स्कूप
- ठंडा दूध – 1 कप
- स्ट्रॉबेरी सिरप – 2 बड़े चम्मच
- चीनी – 1–2 स्वादानुसार
- व्हिप्ड क्रीम और स्ट्रॉबेरी – सजावट के लिए
वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक मिक्सर जार में दूध, स्ट्रॉबेरी, ओरियो बिस्किट और चीनी डालें. अब इसमें वनीला आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी सिरप डालें.
- इन सभी चीजों को 1–2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूद और क्रीमी शेक तैयार न हो जाए.
- अब आप सर्विंग ग्लास के अंदर थोड़ा स्ट्रॉबेरी सिरप डालकर घुमा लें जिससे गिलास सुंदर दिखे. अब तैयार हुए शेक को गिलास में डालें.
- इसके ऊपर से व्हिप्ड क्रीम, आधा ओरियो और एक स्ट्रॉबेरी लगाकर सजाएं. इसे आप हार्ट शेप स्ट्रॉ के साथ सर्व करें. चाहें तो आप ऊपर से थोड़ा चॉकलेट सिरप डालकर और भी रिच टेस्ट दें.
- अब तैयार हुए वैलेंटाइन स्पेशल ओरियो स्ट्रॉबेरी शेक को ठंडा-ठंडा तुरंत सर्व करें.
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी
