पार्टनर को दें टेस्टी ट्रीट, तैयार करें वैलेंटाइन स्पेशल फ्रूट सलाद

Valentine Special Fruit Salad: वैलेंटाइन डे रिश्तों में मिठास और प्यार बढ़ाने का खास दिन होता है. इस दिन गिफ्ट के साथ अगर आप अपने पार्टनर के लिए हाथों से कुछ स्पेशल बनाएं तो सरप्राइज और भी यादगार हो जाता है. आइए जानते हैं वैलेंटाइन स्पेशल फ्रूट सलाद बनाने की रेसिपी.

Valentine Special Fruit Salad: 14 फरवरी वैलेंटाइन डे का दिन हर कपल के लिए बहुत खास होता है. इस खास अवसर पर ज्यादातर लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट, फूल और प्यारे सरप्राइज देकर इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे को थोड़ा अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो बाजार की मिठाइयों और रेडीमेड गिफ्ट्स की जगह आप अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन स्पेशल फ्रूट सलाद तैयार कर सकते हैं. कम समय में बनने वाली ये आसान रेसिपी आपके वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना सकती है. 

वैलेंटाइन स्पेशल फ्रूट सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्ट्रॉबेरी – 1 कप 
  • तरबूज – आधा कटा 
  • कीवी – 1 कप 
  • सेब – 1 
  • अनार के दाने –  आधा कप 
  • केला – 1 
  • शहद – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक

वैलेंटाइन स्पेशल फ्रूट सलाद बनाने की विधि?

  • सबसे पहले सभी फलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद एक साफ सूखे कपड़े से इसे हल्का पोंछ लें. 
  • अब स्ट्रॉबेरी के हरे पत्ते हटाकर इसे दो टुकड़ों में काट लें. फिर कीवी को छीलकर गोल स्लाइस में काटें. सेब को बीच से काटकर बीज निकाल दें और छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें. केला छीलकर गोल स्लाइस में काटें. 
  • अब आप तरबूज को पहले मोटे स्लाइस में काटें और फिर कटर या चाकू की मदद से दिल या गोल शेप में काट लें. 
  • अब एक बड़ा बर्तन लें और इसमें स्ट्रॉबेरी, कीवी, सेब, केला और अनार के दाने डालें. लास्ट में आप तरबूज के टुकड़े डालें. 
  • इसके बाद ऊपर से शहद 1 चम्मच और नींबू का रस  1 छोटा चम्मच डालें. 
  • अब एक बड़े चम्मच की मदद से बहुत हल्के हाथों से सभी फलों को मिलाएं. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से न मिलाएं. 
  • अब इसे एक प्लेट में अच्छे से हार्ट शेप में सजाएं और ड्रिंक के साथ अपने पार्टनर को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >