Indira Gandhi Quotes In Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर देखें उनके अनमोल विचार

Indira Gandhi Quotes In Hindi: आज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है. यहां देखें भारत की सबसे सशक्त प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनमोल विचार, जो किसी भी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की तथा दृढ़ मजबूत रहने की प्रेरणा देंगे

Indira Gandhi Death Anniversary:  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. हम आज आपके लिए लेकर आए हैं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत की सबसे सशक्त प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  के अनमोल विचार, जो किसी भी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की तथा दृढ़ मजबूत रहने की प्रेरणा देंगे

यहां देखें  इंदिरा गांधी के अनमोल  विचार

  • जब कभी भी आप एक कदम आगे बढ़ाते हैं, आप किसी न किसी को डिस्टर्ब करते हैं.

  • हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में ताकत का प्रतीक एक महिला है – शक्ति की देवी.

  • क्रोध कभी बिना तर्क के नहीं होता, लेकिन कभी -कभार ही एक अच्छे तर्क के साथ.

  • मेरे पिता एक राजनीतिक व्यक्ति और संत थे लेकिन मैं केवल एक राजनैतिक औरत हूँ.

  • मेरे सभी खेल राजनीतिक खेल होते थे, मैं जोन ऑफ आर्क की तरह थी, मुझे हमेशा दांव पर लगा दिया जाता था.

  • एक देश की ताकत, अंततः इस बात में निहित है कि वो खुद क्या कर सकता है, इसमें नहीं कि वो औरों से क्या उधार ले सकता है.

  • अगर मैं एक हिंसक मौत मरती हूँ, जैसा की कुछ लोग डर रहे हैं और कुछ षड्यंत्र कर रहे हैं, मुझे पता है कि हिंसा हत्यारों के विचार और कर्म में होगी, मेरे मरने में नहीं.

  • शहादत कुछ खत्म नहीं करती, वो महज शुरूआत है.

  • क्षमा वीरों का गुण है.

  • कुछ करने में पूर्वाग्रह है – चलिए अभी कुछ होते हुए देखते हैं. आप उस बड़ी योजना को छोटे -छोटे चरणों में बाँट सकते हैं और पहला कदम तुरंत ही उठा सकते हैं.

  • मेरे दादा जी ने एक बार मुझसे कहा था कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं. पहले वो जो काम करते हैं और दूसरे वो जो श्रेय लेते हैं. उन्होंने मुझसे कहा था कि पहले समूह में रहने की कोशिश करो, वहां बहुत कम प्रतिस्पर्धा है.

  • यदि देश की सेवा करते हुए मेरी मृत्यु भी हो जाये तो मुझे इसका गर्व होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे खून का एक-एक कतरा राष्ट्र के विकास में योगदान और इसे सुदृढ़ और उर्जावान बनाएगा.

  • कभी भी किसी दीवार को तब तक ना गिराओ, जब तक कि आपको ये पता ना हो कि यह किस काम के लिए खड़ी की गई थी.

  • लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं पर अधिकारों को याद रखते हैं.

  • प्रश्न कर पाने की क्षमता ही मानव प्रगति का आधार है.

  • भारत में कोई राजनेता इतना साहसी नहीं है कि वो लोगों को यह समझाने का प्रयास कर सके कि गायों को खाया जा सकता है.

  • आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते.

  • संतोष प्राप्ति में नहीं, बल्कि प्रयास में होता है. पूरा प्रयास पूर्ण विजय है.

  • साहस के बगैर आप कोई अच्छा काम नहीं कर सकते हैं. आप के पास अलग-अलग तरह के साहस होने चाहिए. पहला साहस तो बौद्धिकता का साहस है. आपको विभिन्न मूल्यों से छांटकर पता करना है कि कौन सा आपके लिए सही है जिसका आपको पालन करना चाहिए. आपको अपने रास्ते में आने वाली चीजों के खिलाफ खड़े होने का नैतिक साहस चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >