Unique Baby Girl Names Inspired By Maa Chandraghanta: चंद्रघंटा की 'घंटी' से गूंजते सबसे सुन्दर गर्ल नेम्स

Unique Baby Girl Names Inspired By Maa Chandraghanta : अपनी नन्ही परी के लिए वह नाम चुनें जो हर पल उसे देवी की कृपा का एहसास कराए.

Unique Baby Girl Names Inspired By Maa Chandraghanta: नवरात्रि में अगर आपके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला हैं तो हम आपके लिये लाये हैं मां चंद्रघंटा से जुड़े प्यारे और यूनिक नामों की लिस्ट.यदि आप भी अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो शक्ति, पवित्रता और मधुरता का प्रतीक हो तो मां चंद्रघंटा से बेहतर प्रेरणा और क्या हो सकती है. चलिये आपकी परी के लिये तलाशते हैं सबसे सुन्दर और प्यारे मां चंद्रघंटा से जुड़े नाम.

मां चंद्रघंटा से प्रेरित बेबी गर्ल नेम्स

  • चंद्रिका – चांदनी जैसी शीतल और उज्ज्वल
  • चंद्रिमा – चांद की रोशनी
  • चंद्राणी – चंद्रमा की रानी
  • चंद्रलेखा – चांद की किरण
  • चंद्रप्रभा – चांद की आभा
  • चंद्रज्योति – चंद्रमा की ज्योति
  • चंद्रकांता – चांद जैसी सुंदर
  • चंद्रमुखी – चांद के समान मुख वाली
  • चंद्ररेखा – चांद की हल्की रेखा, कोमलता की निशानी
  • घंटिका – मां चंद्रघंटा की प्रतीक घंटी से प्रेरित
  • जयघंटा – मां चंद्रघंटा की विजय का प्रतीक
  • पार्वती – देवी का एक रूप
  • शांभवी – शांत और करुणा से भरी
  • त्रिनेत्रा – तीन नेत्रों वाली शक्ति
  • आर्या – पवित्र और श्रेष्ठ

Also Read : Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: मां दुर्गा के नौ रूपों से जुड़े नामों से करें अपनी लाडो का नामकरण

Also Read : Baby Girl Names Inspired By Goddess Durga: बिटिया के लिए मां जगदम्बा से जुड़े प्यारे और यूनिक नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >