मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी चावल चिल्ला, हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट आइडिया

Rice Chilla Recipe: चावल का कुरकुरा चिल्ला एक आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. सब्जियों के साथ यह और भी हेल्दी बन जाता है. इसे आप कम समय में तैयार कर सकते हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.

Rice Chilla Recipe: चावल का कुरकुरा चिल्ला एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है, जिसे बनाना बेहद आसान है. यह रेसिपी खासतौर पर तब काम आती है जब घर में बचा हुआ चावल हो या कुछ हल्का लेकिन टेस्टी खाने का मन हो. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह चिल्ला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं. सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ यह एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो कम समय में तैयार होकर सबका दिल जीत लेता है.

चिल्ला बनाने क लिए जरूरी समान 

  • 1 कप चावल (4–5 घंटे भिगोया हुआ)
  • 2–3 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप सूजी (कुरकुरापन के लिए)
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 कप बारीक कटी सब्जियां (प्याज, गाजर, शिमला मिर्च)
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • तेल सेंकने के लिए

चिल्ला बनाने का आसान तरीका 

  1. भीगे हुए चावल को मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और दही के साथ पीस लें.
  2. अब इसमें सूजी और नमक मिलाकर 10–15 मिनट के लिए रख दें.
  3. बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिलाकर सही कंसिस्टेंसी बना लें.
  4. अब इसमें कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया डालकर मिला लें.
  5. तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएं और बैटर फैलाकर पतला चिल्ला बनाएं.
  6. दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.

यह भी पढ़ें: चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >