Stress Relief Drinks: आज की तेज-तर्रार जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गया है, जो न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है. ऐसे में दवाइयों के बजाय प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाना अधिक फायदेमंद होता है. कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं. इन पेयों में मौजूद पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और हर्बल गुण तनाव को कम करने में प्रभावी साबित होते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से नींद अच्छी आती है, थकान दूर होती है और मन शांत रहता है. इसलिए अपनी डेली लाइफ में इन आसान और पौष्टिक ड्रिंक्स को शामिल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
1. हल्दी वाला दूध
1 गिलास दूध, ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच शहद सभी को दूध में डालकर गर्म करें, उसमें हल्दी मिलाएं. थोड़ा ठंडा होने पर शहद डालें. इसे रात में सोने स पहले पीना चाहिए ऐसा करने से नींद बेहतर करता है और तनाव कम करता है.
2. कैमोमाइल चाय
1 कप पानी, 1 चम्मच कैमोमाइल फूल/टी बैग को पानी में उबालें. उबालने के बाद कैमोमाइल डालकर 5 मिनट ढककर रखें. यह ड्रिंक दिमाग को शांत करता है और एंग्जायटी कम करता है.
3. लेमन बाम टी
1 कप पानी, 4-5 लेमन बाम पत्तियां, शहद इन सबको पानी में डालकर उबालें, छानकर शहद मिलाएं. यह मूड को सुधारता है और तनाव कम करता है.
4. अश्वगंधा दूध
रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध, ½ चम्मच अश्वगंधा को पाउडर दूध में मिलाकर 5 मिनट उबालें. जब यह अच्छे से उबल जाए तो इसे हल्का गर्म में पिएं. ये ड्रिंक पीने से आपका हार्मोन बैलेंस रहता है और स्ट्रेस घटता है.
5. नारियल पानी + पुदीना
अगर आप 1 गिलास नारियल पानी, 5-6 पुदीना पत्तियां दोनों को मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं. ये ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत ताजगी देता है. इस आप कही बाहर धूप में निकलने स पहले पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं ये जादुई ड्रिंक, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर
यह भी पढ़ें: Weight Loss Habits: जिम जाने की जरूरत नहीं! रात को सोने से पहले करें ये 2 काम, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसमें दी गई सलाह हर किसी के शरीर और स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से अलग असर कर सकती है. इसलिए किसी भी नुस्खे या डाइट को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें.
