Overthinking: ओवरथिंकिंग से हैं परेशान? क्या है यह और ऐसा क्यों होता है? जानें

Overthinking: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि किसी चीज के बारे में बहुत सोच रहे हो, पर इससे कुछ पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिल पाता. ऐसी मानसिक स्थिति को ओवरथिंकिंग के नाम से जाना जाता है.

Overthinking: आज की इस दौड़-भाग वाली जिंदगी में हर किसी पर बेस्ट रिजल्ट देने का दबाव बना हुआ है, और इसी कारण सभी बहुत स्ट्रेस में रहने लगे हैं. चाहे परिवार हो, काम हो, या फिर रिलेशनशिप, लोग हर छोटी-छोटी चीजों के बारे में बहुत सोचते है. क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि किसी चीज के बारे में बहुत सोच रहे हो, पर इससे कुछ पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिल पाता. ऐसी मानसिक स्थिति को ओवरथिंकिंग के नाम से जाना जाता है. अगर आप भी ऐसी स्थिति में फंसे हुए है तो आइए जानते है ओवरथिंकिंग क्या होता है और ऐसा क्यों होता है.

ओवरथिंकिंग क्या है?
ओवरथिंकिंग एक ऐसी मानसिक समस्या है जब व्यक्ति किसी घटना, समस्या, और स्थिति के बारे में हद से ज्यादा सोचने लगता है. हालांकि किसी समस्या का उपाय ढुंडने के लिए उस चीज के बारे में सोचना बेहद महत्त्वपूर्ण है पर लोग ऐसी स्थिति में इतना सोचने लगते है कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके सामाजिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर दिखने लगता है.

Bay Leaf Water Benefits: खाली पेट करें तेजपत्ते के पानी का सेवन, मिलेंगे चमत्कारी फायदे
: Overthinking: ओवरथिंकिंग से हैं परेशान? क्या है यह और ऐसा क्यों होता है? जानें

क्या है ओवरथिंकिंग का कारण?

पुराने ट्रॉमा
कई बार ऐसा होता है कि बीते हुए समय में हम कुछ बुरी घटना का अनुभव करते है, और उस घटना के ट्रॉमा से कभी उभर नहीं पाते. ऐसे में हम कोशिश करते है कि हम दोबारा उस स्थिति में ना फंसे, और उस स्थिति से बचने कि कोशिश में हम ओवरथिंकिंग करने लगते है.

असफल होने का डर
व्यक्ति को हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि वे जो काम कर रहे है वह सही या गलत, और उस काम में उनको सफलता मिलेगी या नहीं. इस कारण लोग ओवरथिंकिंग करने लगते है और अपने काम में सफल नहीं हो पाते.

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान करें इन चीजों का सेवन, दिन भर मिलेगी भूख से राहत: Overthinking: ओवरथिंकिंग से हैं परेशान? क्या है यह और ऐसा क्यों होता है? जानें

परफेक्शन की चाहत
कई बार लोग हर काम को अच्छी तरह से, परफेक्शन के साथ करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते, और कई बार इसी कारण वे गलती करने से भी डरते है. उनके इस डर के कारण वह ओवरथिंक करने लगते है और काम अच्छी तरह से पूरा नहीं हो पाते.

आत्मविश्वास ना होना
आत्मविश्वास की कमी के वजह से लोग इस सोच में रह जाते है कि वे उस काम के लायक है या नहीं. व्यक्ति अपने फैसलों पर संदेह करने लगता हैं और ओवरथिंकिंग का शिकार हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >