समर फैशन में छाए ये 5 स्टाइलिश प्लाजो डिजाइन्स, वार्डरोब में जरूर करें शामिल

गर्मियों में स्टाइल और आराम दोनों चाहिए तो प्लाजो पैंट्स बेहतरीन विकल्प हैं. जानिए समर फैशन में ट्रेंड कर रहे 5 स्टाइलिश प्लाजो डिजाइन्स के बारे में.

Casual Summer Fashion Palazzo Styles: गर्मियों के मौसम में फैशन के साथ-साथ आराम भी उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में प्लाजो पैंट्स लड़कियों और महिलाओं के लिए फर्स्ट चॉइस बन जाते हैं. हल्के कपड़े, ढीला फिट और स्टाइलिश डिजाइन के कारण प्लाजो गर्मियों में बेहद ट्रेंड में रहते हैं. इन्हें कुर्ती, टॉप या क्रॉप टॉप के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है. अगर आप भी इस सीजन अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं, तो इन खास प्लाजो स्टाइल्स को जरूर ट्राई करें. ये न सिर्फ आपको कूल और कम्फर्टेबल रखेंगे, बल्कि आपका लुक भी बेहद स्टाइलिश बना देंगे.

समर लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पहनें ये 5 तरह के प्लाजो (Casual Summer Fashion Palazzo Styles)

1. स्ट्रेट प्लाजो (Straight Palazzo)

स्ट्रेट प्लाजो (क्लासिक)

स्ट्रेट प्लाजो सबसे क्लासिक और एवरग्रीन स्टाइल में से एक है. इसका सीधा और स्लीक डिजाइन इसे बेहद एलिगेंट बनाता है. इसे आप लंबी कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती या स्टाइलिश टॉप के साथ आसानी से पहन सकती हैं.

2. लेयर्ड प्लाजो (Layered Palazzo)

लेयर्ड प्लाजो

लेयर्ड प्लाजो में कई लेयर्स का खूबसूरत डिजाइन होता है जो इसे यूनिक और ट्रेंडी बनाता है. यह खासतौर पर फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए अच्छा लगता है. हल्के फैब्रिक में बना लेयर्ड प्लाजो गर्मियों में भी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दोनों रहता है.

3. प्रिंटेड प्लाजो (Printed Palazzo)

प्रिंटेड प्लाजो (फ्लोरल)

प्रिंटेड प्लाजो गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. फ्लोरल, एथनिक या जियोमेट्रिक प्रिंट वाले प्लाजो सिंपल कुर्ती या टॉप के साथ अच्छे से पेयर हो जाते है. यह डेली वियर के लिए भी परफेक्ट रहते हैं और आपके लुक में फ्रेशनेस जोड़ते हैं.

4. शरारा प्लाजो (Sharara Palazzo)

शरारा प्लाजो

शरारा प्लाजो ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मिक्सचर है. इसका घेरदार डिजाइन इसे खास बनाता है. शादी, फंक्शन या फेस्टिवल में इसे पहनकर आप बेहद ग्रेसफुल और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं.

5. फ्लेयर्ड प्लाजो (Flared Palazzo)

फ्लेयर्ड प्लाजो

फ्लेयर्ड प्लाजो में नीचे की तरफ ज्यादा घेर होता है, जिससे यह पहनने पर स्कर्ट जैसा फ्लो देता है. यह प्लाजो स्टाइल समर फैशन में काफी ट्रेंड में है और क्रॉप टॉप या कुर्ती के साथ बहुत स्टाइलिश लगता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में फैशन के चक्कर में न करें ये गलतियां, ये फैब्रिक बना देंगे गर्मी में आपका बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >