सावन में केदारनाथ ट्रेकिंग पर जा रहे हैं? ये 5 चीजें रखना बिल्कुल न भूलें

सावन में केदारनाथ यात्रा पर निकलने से पहले सही तैयारी करना बेहद जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि आपका ट्रेक सुरक्षित और आरामदायक रहे, तो जानिए वे 5 जरूरी चीजें जिन्हें अपने बैग में शामिल करना नहीं भूलना चाहिए.

Kedarnath Trek Essentials: सावन का महीना आते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं. इस दौरान मौसम कभी धूप तो कभी तेज बारिश वाला हो सकता है. पहाड़ी रास्तों पर ट्रेकिंग करते समय छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में अगर आप भी सावन में केदारनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने बैग में कुछ जरूरी सामान जरूर रखें. ये चीजें आपके सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करेंगी.

1. रेनकोट या अच्छी क्वालिटी का पोंचो

Raincoat _Poncho, AI Image

केदारनाथ के रास्ते में मौसम कभी भी बदल सकता है. अचानक बारिश शुरू हो जाना आम बात है. इसलिए छाता ले जाने के बजाय हल्का और वाटरप्रूफ रेनकोट या पोंचो साथ रखें. इससे बारिश में भी ट्रेक करना आसान रहेगा और कपड़े भी भीगने से बचेंगे.

2. मजबूत और ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज

Trekking Shoes, AI Image

पहाड़ी रास्तों पर फिसलन काफी हो सकती है. ऐसे में सामान्य जूते पहनने की बजाय अच्छे ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज पहनें। इससे पैरों को बेहतर सपोर्ट मिलेगा और फिसलने का खतरा भी कम होगा.

3. पानी की बोतल और एनर्जी स्नैक्स


Water Bottle and Healthy Snacks, AI Image

लंबी चढ़ाई के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार, गुड़ या चना जैसे हल्के स्नैक्स भी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत ऊर्जा मिल सके.

4. गर्म कपड़े और अतिरिक्त मोजे

Woolen Clothes, AI Image

सावन में भी केदारनाथ में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो सकती है. इसलिए हल्की जैकेट, टोपी और एक जोड़ी अतिरिक्त मोजे अपने बैग में जरूर रखें. अगर बारिश में मोजे भीग जाएं तो सूखे मोजे पहनने से आराम मिलेगा.

5. जरूरी दवाइयां और टॉर्च

Medicines And Torch, AI Image

अगर आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं, तो उसे साथ रखना बिल्कुल न भूलें. इसके अलावा दर्द की दवा, बैंडेज और बेसिक फर्स्ट एड का छोटा किट भी बैग में रखें. एक छोटी टॉर्च या हेडलैंप भी काम आ सकती है, खासकर कम रोशनी वाले समय में.

ध्यान रखें

केदारनाथ यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें. जरूरत से ज्यादा सामान न रखें और केवल जरूरी चीजें ही बैग में रखें. आराम-आराम से ट्रेक करें, पर्याप्त पानी पीते रहें और प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. सही तैयारी के साथ आपकी सावन की केदारनाथ यात्रा अधिक सुरक्षित और यादगार बन सकती है.

यह भी पढ़ें: सावन में बिना प्याज-लहसुन भी खाना लगेगा रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी, डिनर में ट्राई करें ये 5 इंस्टेंट रेसिपीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >