सुकून भरी छुट्टियां बितानी हैं? झारखंड की इन 5 शानदार जगहों का बनाएं प्लान

अगर आपको प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना पसंद है, तो झारखंड आपके लिए बेहतरीन जगह है. यहां के खूबसूरत झरने, पहाड़, जंगल और घाटियां आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे. जानिए यहां की कुछ शानदार जगहों के बारे में.

Best Places to Visit in Jharkhand: झारखंड का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में कोयले की खदानें, फैक्ट्रियां और उद्योगों की तस्वीर बनती है. लेकिन यह राज्य सिर्फ खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी पूरे देश में खास पहचान रखता है. यहां घने जंगल, ऊंचे पहाड़, शांत घाटियां, झरने और वन्यजीव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो झारखंड की ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

पतरातु घाटी, रामगढ़

Patratu Valley, Ramgarh

अगर आपको लॉन्ग ड्राइव और फोटोग्राफी पसंद है, तो पतरातु घाटी जरूर जाएं. यहां की घुमावदार सड़कें, चारों ओर फैली हरियाली और पतरातु डैम का खूबसूरत नजारा हर किसी का मन मोह लेता है. खासकर शाम के समय यहां का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

हुंडरू और जोन्हा फॉल्स, रांची

Hundru And Jonha Fall Ranchi

रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है. यहां मौजूद हुंडरू और जोन्हा फॉल्स पर्यटकों की पहली पसंद हैं. बारिश के मौसम में इन झरनों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. चारों तरफ फैली हरियाली और बहते पानी की आवाज यहां आने वालों को सुकून का एहसास कराती है.

बेतला नेशनल पार्क, लातेहार-पलामू

Betla National Park Ranchi

अगर आपको जंगल और वन्यजीव पसंद हैं, तो बेतला नेशनल पार्क जरूर घूमने जाएं. यहां सफारी के दौरान हाथी, हिरण, बाइसन और कई तरह के पक्षियों को देखा जा सकता है. यह जगह एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए शानदार मानी जाती है.

नेतरहाट, लातेहार

Netarhat

झारखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन नेतरहाट अपनी ठंडी हवा, चीड़ के पेड़ों और खूबसूरत सूर्योदय-सूर्यास्त के लिए जाना जाता है. यहां का शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराता है. परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है.

पारसनाथ पहाड़, गिरिडीह

Parasnath

गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ झारखंड की सबसे ऊंची चोटी है. यह जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। यहां तक पहुंचने का रास्ता घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरता है. ट्रैकिंग पसंद करने वालों के लिए भी यह जगह काफी खास मानी जाती है.

अगर आप इस बार किसी शांत और प्राकृतिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो झारखंड की इन खूबसूरत जगहों को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और शांत माहौल आपकी यात्रा को यादगार बना देगा.

यह भी पढ़ें: बारिश में इन जगहों पर घूमना बन सकता है जानलेवा, ट्रिप प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >