Himachal Pradesh Tourism: सूरज की तपिश तेज लग रही है तो आ जाएं यहां, मस्त मौसम के साथ करें इंज्वाॅय

Himachal Travel: अगर आप अपने पार्टनर किसी शांत और सुंदर जगह घूमने जाना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की ये जगहें आप के लिए बेस्ट हैं.

Himachal Pradesh Tourism: हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जिसकी खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में हैं. इस प्रदेश को इसकी सुंदरता, और मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है. इस राज्य में कई सारी झीलें, ऊंचे पर्वत और मंदिर हैं. तो अगर आप अपने पार्टनर के साथ गर्मियों से बचना चाहते हैं तो कुछ दिन सुकून भरे पल बिताने के लिए यहां आ सकते हैं.

Himachal Travel: तीर्थन घाटी

तीर्थन घाटी हिमाचल के सबसे मशहूर डेस्टिनेशन में से एक है. इसके बारे में सबसे बेहतरीन बात ये है कि ये चारों ओर से ग्रेट हिमालयन पार्क से घिरा हुआ है और इसके साथ आप को एक नदी भी देखने को मिलेगी. इस जगह का वातावरण काफी नेचुरल और साफ सुथरा है.

Also Read: Lakshadweep Travel: लक्षद्वीप की करें सैर, ऐसे बनाएं यहां जाने का प्लान

Himachal Travel: शोजा

हिमाचल प्रदेश के सिराज घाटी में शोजा नाम की एक छोटी सी जगह है. वहां से इतना खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है कि लोगों को वहां से लौटने का मन ही नहीं करता. इस जगह पर आप कुल्लू, मनाली, शिमला और नारकंडा के रास्ते से जा सकते हैं. वहां से आप को हिमालय का ऐसा सुंदर नजारा देखने को मिलेगा जिसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे.

Himachal Travel: गुलाबा

गुलाबा मनाली से बेहद ही करीब स्थित एक गांव है. वहां पर आप अपने पार्टनर के साथ पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, हाइकिंग जैसे एडवेंचर से भरपूर एक्टिविटी भी कर सकते हैं.

Himachal Travel: सुजानपुर

सुजानपुर हिमाचल प्रदेश के सबसे मशहूर जगहों में से एक है. इस शहर में सदियों पहले राजा संसार चंद जैसे महान राजाओं का राज था. वहां पर अब भी कई सारे किले मौजूद हैं जहां आप को राजाओं की संस्कृति देखने को मिलेगी. साथ ही वहां नर्वदेश्वर महादेव नामक एक मंदिर है जो पहाड़ की चोटी पर स्थित है.

Also Read: Travel Guide: ट्रैवलर्स के लिए ये 5 देश हैं सबसे खतरनाक, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >