Holi 2024 का लेना है मजा तो बना लें इन जगहों पर घूमने का प्लान

Holi 2024: होली का त्योहार नजदीक है. अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताएंगे. जहां आप होली का भी आनंद उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली का इंतजार हर कोई करता है. यहीं मौका होता है जब एक लंबी छुट्टी मिलती है और लोग अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाते हैं. अगर आप भी इस साल होली के मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूम भी सकते हैं और होली भी खेल सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…

मथुरा और वृंदावन में खेले होली

Holi

होली में मौके पर घूमने के लिए बेस्ट जगह अगर आप तलाश रहे हैं तो मथुरा और वृंदावन जा सकते हैं. क्योंकि इस दौरान यहां का माहौल रंगों से भरा रहता है. यहीं मौका है जब आप मथुरा-वृंदावन घूम भी सकते हैं और होली का आनंद भी उठा सकते हैं. यहां पर फूल से लेकर लट्ठमार होली भी खेली जाती है. इसकका लुत्फ उठाने देश-विदेश से पर्यटक मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं.

पुष्कर में खेले होली

Holi

होली में मिल रही छुट्टी का असल में आनंद लेना है तो पुष्कर जा सकते हैं. राजस्थान राज्य में स्थित पुष्कर शहर भारत का सबसे पुराने शहरों में से एक है. होली के मौके पर यहां देश-विदेश से सैलानी घूमने और रंग खेलने के लिए आते हैं. अगर आप होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो पुष्कर जाने का प्लान जल्द ही बना लें.

वाराणसी में मनाएं होली

Holi

असली में होली खेलना है तो चले जाइए वाराणसी. क्योंकि होली के मौके पर काशी में जमकर सैलानियों की भीड़ उमड़ती है. यहीं मौका होता है जब सभी धर्म के लोग एक साथ यहां होली का आनंद लेते हैं. इस साल आप होली को यादगार बनाने के लिए बनारस जा सकते हैं.

उदयपुर में खेले होली

Holi

बात हो रही है होली के मौके पर घूमने वाली जगहों कि तो आप उदयपुर जाने का भी प्लान बना सकते हैं. वैसे यहां पर भी आप जमकर होली खेली जाती है. होली के दिन यह शहर बहुत ही खूबसूरत नजर आता है. ना सिर्फ भारत के लोग बल्कि विदेश से भी पर्यटक यहां होली खेलने के लिए आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >