Holi 2024: भारत के अलावा और किस देश में होली खेली जाती है? देखें लिस्ट

Holi 2024: भारत में होली 25 मार्च को खेली जाएगी. इसे लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आइए जानते हैं भारत के अलावा और कौन से देश हैं जहां रंगों की होली खेली जाती है.

Holi 2024: भारत में होली को लेकर लोग बेसब्री से इंजार कर रहे हैं. यहीं मौका होता है जब लोग खुलकर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं साथ ही रंग खेलते हैं. गांव हो या फिर शहर सभी जगह बड़े ही धूमधाम से होली मनायी जाती है. इस बार 25 मार्च को होली खेली जाएगी. आइए जानते हैं भारत के अलावा और कौन से देश हैं जहां रंगों की होली खेली जाती है.

थाईलैंड में मनायी जाती है होली

Holi 2024

भारत के अलावा थाईलैंड में भी होली खेली जाती है. यहां पर होली को “सोंगक्रान” के नाम से जाना जाता है. यहां के लोग रंग के साथ-साथ ठंडे पानी से होली खेलना पसंद करते हैं.

अमेरिका में खेली जाती है होली

Holi 2024

होली ना सिर्फ भारत में मनायी जाती है बल्कि अमेरिका में भी खेली जाती है. अमेरिका में होली को ‘फेस्टिवल ऑफ कलर्स’ के नाम से जाना जाता है . यहां पर भी लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं साथ में गीत गाते हैं और डांस भी करते हैं.

न्यूजीलैंड में खेली जाती है होली

Holi

रंगों का त्योहार होली न्यूजीलैंड में भी खेली जाती है. इस देश में होली को वानाका नाम से जाना जाता है. यहां पर बच्चों से लेकर बूढ़े सभी एक साथ मिलकर पार्टी करते हैं साथ ही रंग भी खेलते हैं. न्यूजीलैंड में होली 6 दिन तक मनायी जाती है.

ऑस्ट्रेलिया में खेली जाती है होली

Holi 2024

भारत देश के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी होली खेली जाती है.लेकिन यहां हर दो साल में एक बार ही होली मनायी जाती है. ऑस्ट्रेलिया में होली को वाटरमेलन के नाम से जाना जाता है. यहां लोग रंग के बजाय तरबूज एक दूसरे पर फेंकते हैं होली खेलते हैं.

इंग्लैंड में खेली जाती है होली

Holi 2024

होली का त्योहार ना सिर्फ भारत में बल्कि इंग्लैंड में भी खेली जाती है. यहां पर चीज रोलिंग एंड वेक फेस्टिवल के नाम से इसे जाना जाता है. इंग्लैंड में लोग एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और होली का पर्व मनाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >