Spice Holders for Kitchen: किचन में मसालों के डिब्बे सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में शामिल हैं. हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर से लेकर गरम मसाला तक, खाना बनाते समय हर मसाला आसानी से हाथ में मिल जाए तो काम काफी आसान हो जाता है. लेकिन जब मसालों के डिब्बे इधर-उधर रखे हों, तो किचन बिखरा हुआ भी लगता है.
ऐसे में स्टाइलिश मसाला होल्डर या स्पाइस ऑर्गनाइजर (Spice Holders for Kitchen) आपके काम आ सकता है. ये न सिर्फ मसालों को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं, बल्कि किचन के लुक को भी बेहतर बनाते हैं.
वॉल माउंटेड स्पाइस रैक
अगर आपकी किचन में काउंटर स्पेस कम है, तो वॉल माउंटेड स्पाइस रैक अच्छा ऑप्शन है. इसे दीवार पर गैस चूल्हे या किचन प्लेटफॉर्म के पास लगाया जा सकता है. इसमें छोटे-छोटे सेक्शन होते हैं, जिनमें अलग-अलग मसालों के डिब्बे आसानी से रखे जा सकते हैं.
लकड़ी का मल्टी-लेयर होल्डर
किचन में थोड़ा नेचुरल और क्लासी लुक पसंद है, तो लकड़ी का स्पाइस होल्डर चुन सकती हैं. इसमें दो या तीन लेयर वाले रैक मिलते हैं, जिन पर कई मसाले एक साथ रखे जा सकते हैं. लकड़ी का डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह की किचन में अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें: Toxic Workplace में खुद को कैसे रखें पॉजिटिव? जानिए ऑफिस की नेगेटिविटी से बचने के आसान टिप्स
घूमने वाला स्पाइस ऑर्गनाइजर
रोटेटिंग यानी घूमने वाला स्पाइस ऑर्गनाइजर (Spice Holders for Kitchen) भी काफी सुविधाजनक होता है. इसमें कई छोटे कंटेनर एक गोल स्टैंड में लगे होते हैं. आपको जिस मसाले की जरूरत हो, बस स्टैंड को घुमाकर उसे सामने लाएं. खासकर छोटे किचन के लिए यह डिजाइन काफी काम का है.
ट्रांसपेरेंट डिब्बों वाला होल्डर
अगर आप चाहती हैं कि मसाला डिब्बा खोले बिना ही पता चल जाए कि अंदर क्या रखा है, तो ट्रांसपेरेंट कंटेनर वाला होल्डर चुन सकती हैं. इसमें डिब्बे पारदर्शी होते हैं, जिससे मसाले आसानी से नजर आ जाते हैं.
मैग्नेटिक स्पाइस होल्डर (Spice Holders for Kitchen)
किचन को मॉडर्न लुक देना चाहती हैं तो मैग्नेटिक स्पाइस होल्डर ट्राई करें. छोटे मसाला कंटेनर मैग्नेट की मदद से किसी मेटल बोर्ड या निर्धारित सतह पर लगाए जा सकते हैं. इससे काउंटर पर डिब्बों की भीड़ कम होती है और किचन थोड़ा ज्यादा ऑर्गनाइज्ड दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें: फ्रिज की शेल्फ बार-बार हो जाती है गंदी? एल्युमिनियम फॉयल की ये ट्रिक आएगी काम
