दुल्हन की मां को अगर नहीं मिला मेहंदी का समय, तो ये डिजाइन जरूर करें ट्राई

Bride Mother Mehndi Design: दुल्हन की मां के लिए मेहंदी डिजाइन उनके खास लुक को और निखारता है. ट्रेडिशनल, अरेबिक, मंडला या बेल स्टाइल जैसे डिजाइन एलिगेंस और ग्रेस जोड़ते हैं. सही मेहंदी न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि इस यादगार मौके को और भी खास बना देती है.

Bride Mother Mehndi Design: आजकल दुल्हन की मां के लिए मेहंदी डिजाइन सिंपल और एलिगेंट से लेकर रिच और ट्रेडिशनल तक कई स्टाइल में आते हैं. अगर आप हैवी डिजाइन पसंद करती हैं, तो फूलों, पत्तियों और मंडला पैटर्न वाले फुल-हैंड मेहंदी डिजाइन बेहतरीन विकल्प हैं. वहीं, अगर आप हल्का और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन या बेल स्टाइल डिजाइन भी काफी ट्रेंड में हैं.

 ट्रेडिशनल फुल हैंड मेहंदी

अगर आप क्लासिक और रिच लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेस्ट है. इसमें बारीक पैटर्न, फूल-पत्तियां और जालीदार डिजाइन शामिल होते हैं, जो शाही अंदाज देते हैं.

ट्रेडिशनल फुल हैंड मेहंदी (image: ai genrated)

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हल्का और स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं. इसमें मोटी लाइनों और फ्लोइंग पैटर्न का इस्तेमाल होता है, जो जल्दी बन जाता है और बेहद आकर्षक लगता है.

अरेबिक मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

मंडला मेहंदी डिजाइन

हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके आसपास सिंपल पैटर्न बनाना एक ट्रेंडी और एलिगेंट ऑप्शन है. यह डिजाइन मिनिमल होने के साथ-साथ बहुत क्लासी दिखता है.

मंडला मेहंदी डिजाइन (image: ai generated)

बेल स्टाइल डिजाइन

बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत ही सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देता है. यह उन माओं के लिए अच्छा विकल्प है जो ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं चाहतीं.

बेल स्टाइल डिजाइन (image: ai genertaed)

जाली और कलाई डिजाइन

हाथों की कलाई तक जालीदार पैटर्न और फाइन डिटेलिंग बहुत ही एलिगेंट लुक देती है. इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं.

जाली और कलाई डिजाइन (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें

यह भी पढ़ें: Peacock Mehndi Design: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है ये मोर वाली मेहंदी डिजाइन, हाथों में लगेंगी बेहद यूनिक और खूबसूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >