Shopping Tips: शॉपिंग या फिर कपड़े खरीदने का नाम सुनते ही हम अक्सर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं. नए ट्रेंड्स, कमाल के डिजाइन्स और गेट पर लगे सेल के पोस्टर्स देखकर हम बिना ज्यादा सोचे-समझे खरीदारी करने लग जाते हैं. जब हम अपने लिए कपड़ों का चुनाव कर रहे होते हैं, उस समय तो वे बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं, लेकिन जैसे ही हम उन्हें घर लाते हैं, तो अक्सर उनमें कोई न कोई कमी निकल आती है. कभी कपड़ा फिट नहीं आता, तो कभी उसे पहनने के बाद वह उतना अच्छा फील नहीं देता जितना ट्रायल रूम में लगता था. अगर आपके साथ भी हर शॉपिंग सेशन के बाद ऐसा होता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपको कपड़े खरीदने के बाद पछताना पड़ता है. तो चलिए इन गलतियों को विस्तार से जानते हैं ताकि अगली बार आप सही खरीदारी कर सकें और पछताना न पड़े.
बिना ट्राय किए कपड़े खरीदना
यह एक सबसे बड़ी गलती है जिसे ज्यादातर लोग शॉपिंग करते समय दोहराते हैं. अगर आप कपड़े खरीदने से पहले उसे ट्राय नहीं करते हैं, तो यह तय है कि घर आने के बाद आपको पछतावा जरूर ही होगा. कई बार कपड़े बाहर से दिखने में तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, लेकिन पहनने के बाद ये फिट नहीं आते हैं और न हो उतने कम्फर्टेबल फील होते हैं, जितना हमने सोचा हुआ होता है. बता दें हर एक ब्रांड के कपड़ों का साइज अलग हो सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि आप कपड़ों को खरीदने से पहले उन्हें ट्राय जरूर करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो घर वापस आने के बाद आपको कपड़े को देखकर पछतावा नहीं होता है.
सिर्फ डिजाइन देखकर कपड़े खरीदना
आज के समय में हर कोई स्टाइलिश दिखने की चाहत रखता है. इसके लिए अक्सर हम कपड़ों को सिर्फ उनका डिजाइन देखकर ही खरीद लेते हैं. बता दें अगर आपकी भी यही आदत है तो यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. कई बार ऐसा भी होता है कि हम कपड़े का रंग या फिर पैटर्न देखकर खरीद लेते हैं, लेकिन घर वापस आकर हमें यह समझ आता है कि उसकी क्वालिटी और फैब्रिक उतनी अच्छी नहीं है जितना हमनें सोचा था. जब भी आप अपने लिए कपड़े खरीदने उसके मटेरियल पर ध्यान जरूर दें. इस छोटी सी बात का जब आप ख्याल रखते हैं तो आपके कपड़े लंबे समय तक चलते हैं और कम्फर्टेबल भी फील होते हैं.
शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान न रखना
शॉपिंग करते समय अक्सर हम यह गलती करते हैं कि अपने बजट का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं. चीजें सेल या फिर डिस्काउंट में है यह सोचकर हम जरूरत से काफी ज्यादा पैसे खर्च कर देते है वह भी बिना कुछ सोचे समझे. शॉपिंग करते समय तो हमें समझ नहीं आता है लेकिन घर आने के बाद हमे यह महसूस होता है कि इनमें से कई चीजों की तो जरूरत ही नहीं है. अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बजट फिक्स करें और फिर उसी को ध्यान में रखते हुए शॉपिंग करें.
मौसम के अनुसार कपड़े न चुनना
अक्सर हम यह गलती भी करते हैं कि फैशन और स्टाइल के चक्कर में इस तरह के कपड़े खरीद लेते हैं, जो मौसम के अनुसार फिट नहीं बैठते हैं. उदहारण के लिए सर्दियों में हल्के कपड़े खरीद लेना और गर्मियों में भारी और मोटे कपड़े. जब आप इस तरह के कपड़े खरीद लेते हैं तो आपके पैसे तो बर्बाद होते ही हैं, बल्कि साथ ही आपको असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता है. अगर आप कपड़े खरीदने जा रहे हैं, तो सबसे पहले मौसम को देखें और फिर उसी के अनुसार कपड़े खरीदें.
जल्दबाजी में शॉपिंग करना
आपको कभी भी शॉपिंग जल्दबाजी में आकर नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो अक्सर गलत चीजों को खरीदकर ही आप घर ले आएंगे. जब आप बिना सोचे-समझे और टाइम लेकर शॉपिंग करते हैं तो आपको बाद में इसका पछतावा जरूर होता है. अगर आप सही चीजें खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कुछ समय होना ही चाहिए. जब आप समय लेकर शॉपिंग करने निकलते हैं तो आपके पास अलग-अलग दुकानों में जाकर अलग-अलग ऑप्शंस चेक करने का समय होता है.
ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें
