Shakarpara Recipe: कभी-कभी कुछ कुरकुरा और मीठा खाने का दिल करता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि कोई झटपट वाली रेसिपी बनाया जाए. आज हम आपको शक्करपारा बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह खाने में मीठा और कुरकुरा होता है. बच्चे तो इसे घूम-घूम कर खाते हैं. शाम के नाश्ते के लिए यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है. घर आए मेहमान को भी आप इसे बनाकर फटाफट सर्व कर सकते हैं. अब आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
शक्करपारा बनाने की सामग्री
- 1/4 कप दूध
- 1/4 कप चीनी
- 1/4 कप घी
- 11/2 कप मैदा
- 1 टी चम्मचइलायची पाउडर
- चुटकी भर नमक
- तेल आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी
शक्करपारा बनाने की विधि
- शक्करपारा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में दूध, चीनी और घी डाल कर गर्म कर लें.
- फिर आप गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें.
- इसके बाद आप अब मैदा को थाली में डाले.ट
- फिर आप उसमें गोला करके उसके अंदर दूध डाल दें.
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर धीरे-धीरे मिक्स करके आटा गूथें.
- इसके बाद आप आटे के गोले बनाकर एक गोले लेकर रोटी बेले.
- फिर आप इसे डायमंड शेप में काटें.
- अब आप एक पैन में तेल गर्म करके उसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तल लें.
यह भी पढ़ें: Masala Khakhra Recipe: स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है मसाला खाखरा, बहुत सिंपल है बनाने की रेसिपी
यह भी पढ़ें: Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी
