Sattu-Milk Drink: सत्तू में दूध मिलाकर पीने से क्या होगा? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

Sattu-Milk Drink: चना का सत्तू अपने आप में एक सुपरफूड है. इसमें कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके सेवन से हमारे शरीर को लंबे वक्त तक ऊर्जा मिलती है. साथ ही गर्मी के दिनों में हमें लू से भी बचाता है. अगर सत्तू का दूध के साथ सेवन करते हैं तो इसके जो परिणाम सामने आएंगे, वह जानकार आपको हैरानी होगी. पढ़ें पूरी खबर…

Sattu-Milk Drink: गर्मी सत्तू पीना काफी फायदेमंद माना जाता है. यह हमारे शरीर को ठंडा रखता है और लंबे समय तक हमें एनर्जेटिक बने रहने में मदद करता है. लेकिन, क्या हो जब हम सत्तू में दूध मिलाकर उसका सेवन करें? आपको जानकर हैरानी होगी कि सत्तू में दूध मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. सत्तू वैसे तो अपने आप में ही ताकत का खजाना है, लेकिन, जब उसमें दूध मिला दिया जाता है, तो उसकी ताकत और भी अधिक हो जाती है. खासकर गर्मियों में ये बहुत कारगर होता है, लेकिन ठंडी में भी इसका सेवन किया जा सकता है.

सत्तू में होते हैं ये गुण

सत्तू, भुने हुए चने का पिसा हुआ आटा होता है, जिसकी तासीर काफी ठंडी होती है. यह हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. सत्तु में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं. जब आप इसे दूध के साथ मिलाकर पीते हैं, तो इसमें कैल्शियम और विटामिन D जैसे पोषक तत्व भी जुड़ जाते हैं. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और मांसपेशियों को ताकत मिलती है. साथ ही पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है. ऐसे में बार-बार भूख भी नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है.

दूध-सत्तू का मिश्रण एक देसी सुपरफूड

दूध-सत्तू का यह स्पेशल ड्रिंक पीने से शरीर की थकान दूर होती है. सत्तू की तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मी के दिनों में यह लू से भी बचाता है. अगर किसी को कमजोरी महसूस होती है या खून की कमी है, तो ये ड्रिंक उसके लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसमें अगर थोड़ा शहद या गुड़ डाल दिया जाए, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. कुल मिलाकर सत्तू और दूध का मिश्रण एक देसी सुपरफूड जैसा है, जो सस्ता, टेस्टी और हेल्दी है.

नोट- प्रभात खबर किसी भी तरह का कोई सलाह नहीं देता है. यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है. किसी भी तरीके का कोई खाद्य पदार्ध के सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ALSO READ: Modern Bridal Nails Design: हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, ट्राय करें ये लेटेस्ट नेल आर्ट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >