व्रत में अलग खाना बनाने की झंझट खत्म, बनाएं राजगीरा कोफ्ता करी रेसिपी

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वादिष्ट राजगीरा कोफ्ता करी रेसिपी, जिसे व्रत वाले और बिना व्रत वाले दोनों मजे से खा सकते हैं.

Rajgira Lauki Kofta Curry Recipe: नवरात्रि फास्ट के दौरान अक्सर घर में एक ही समस्या होती है – कुछ लोग व्रत रखते हैं और कुछ नहीं. ऐसे में रसोई में दो तरह का खाना बनाना पड़ता है, जिससे काम भी बढ़ता है और समय भी ज्यादा लगता है. लेकिन अगर एक ऐसी डिश बन जाए जो व्रत में भी खाई जा सके और बिना व्रत वाले भी मजे से खा लें, तो काम बहुत आसान हो जाता है.

राजगीरा कोफ्ता करी एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह व्रत का खाना है. एक ही डिश बनाकर आप पूरे परिवार को खुश कर सकते हैं. आइए जानते हैं व्रत के लिए राजगीरा कोफ्ता करी कैसे बनाएं?

राजगीरा कोफ्ता करी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Rajgira Lauki Kofta Curry Recipe Ingredients)

  • राजगीरा आटा – 1 कप
  • उबले आलू – 3 मीडियम
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • दही – 1 कप
  • टमाटर प्यूरी – 2 टमाटर
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – 1 से 1½ कप

राजगीरा कोफ्ता करी की आसान रेसिपी (Rajgira Lauki Kofta Curry Recipe)

राजगीरा कोफ्ता करी

सबसे पहले उबले आलू मैश कर लें. इसमें राजगीरा आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसके छोटे-छोटे कोफ्ते बना लें.

कढ़ाई में घी गरम करें और कोफ्तों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें. अब दूसरी कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें. फिर दही और टमाटर प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. इसमें पानी और सेंधा नमक डालकर ग्रेवी तैयार करें.

अब ग्रेवी में कोफ्ते डालें और 2-3 मिनट पकने दें. ऊपर से धनिया डालें और गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढें: चैत्र नवरात्रि व्रत में बनाएं समक चावल की स्टफ्ड डिश – नोट करें रेसिपी

यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >